एशिया कप में इस खिलाड़ी को जगह नहीं देने से भड़के फैंस, कहा- सेलेक्टर्स की गलती कहीं न बन जाए हार का कारण
नई दिल्ली, 9 अगस्त। Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने एशिया कप के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया है।
नई दिल्ली, 9 अगस्त। Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने एशिया कप के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी और केएल राहुल की उपकप्तानी में टीम की कोशिश एशिया कप पर कब्जा जमाने की होगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हुई है। भारतीय टीम इस बड़े टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जिसको लेकर अभी से ही चर्चाओं का माहौल गर्म है।
Recommended Video
{document1}

चयनकर्ताओं ने दिखाया इन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता
एशिया कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में कुछ नाम नहीं है। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, अक्षर पटेल और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने टीम में शामिल नहीं किया है। सेलेक्टर्स के इस फैसले कुछ क्रिकेट फैंस खुश नहीं है। खासतौर पर दीपक चाहर को मौका नहीं दिए जाने से फैंस में नाराजगी देखी जा सकती है।

जिम्बाब्वे दौरे के जरिए वापसी करेंगे दीपक चाहर
दीपक चाहर को हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा। इस दौरे पर दीपक चाहर भारतीय तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे। दोनों देशों के बीच दूसरा वनडे 20 अगस्त जबकि आखिरी वनडे 22 अगस्त को खेला जाएगा। दीपक चाहर सिर्फ गेंद ही नहीं कई मौकों पर बल्ले से भी टीम के लिए उपयोगी साबित हुए हैं। श्रीलंका के खिलाफ दीपक चाहर ने एक यादगार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने का काम किया था।

दीपक चाहर के टीम में नहीं होने से मायूस फैंस
एशिया कप के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर कुछ क्रिकेट फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। फैंस के मुताबिक आवेश खान की जगह दीपक चाहर को टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोटिल हैं और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिकवरी कर रहे हैं। इसलिए उन्हें एशिया कप के लिए टीम में नहीं चुना गया।

तेज गेंदबाजी बढ़ा सकती है टीम की टेंशन
तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार के अलावा भारत के पास अर्शदीप सिंह और अवेश खान हैं जिन्होंने इस सीजन में भारत के लिए डेब्यू किया है। पेस अटैक की बात करें तो इसमें विविधता है लेकिन अनुभव नहीं है, फैंस की मानें तो यह भारत के लिए कमजोर कड़ी साबित हो सकती है। तेज गेंदबाज के अलावा टीम में चार फ्रंट-लाइन स्पिनर रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications