'मेरे दिमाग में केवल एक ही..,' टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की अनदेखी को लेकर सेलेक्टर्स पर भड़के आशीष नेहरा
आशीष नेहरा का मानना है कि व्हाइट बॉल वाले क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार को भारत की योजना में रखा जाना चाहिए।चयनकर्ताओं ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के मल्टी-फॉर्मेट दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन किया है। दौरे के सीमित ओवरों के चरण के लिए अधिकांश फ्रंटलाइन सीमरों को आराम दिए जाने के बावजूद भुवनेश्वर को तीनों फॉर्मेट में नजरअंदाज कर दिया गया है।
दरअसल, जिओ सिनेमा (JioCinema) पर एक चर्चा के दौरान नेहरा से दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गई टीम पर उनके विचार पूछे गए, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि, 'मैं इस बात से बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं कि चयनकर्ताओं ने तीन अलग-अलग टीमें चुनी हैं। लगभग सभी का नाम आ चुका है। शायद ही कोई खिलाड़ी ऐसा होगा जो वहां हो या उसके आसपास का कोई भी खिलाड़ी हो जिसका नाम इसमें न हो।'

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि, 'मेरे दिमाग में केवल एक ही नाम आता है, क्योंकि आप दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं, और आपने बहुत सारे तेज गेंदबाज चुने हैं, और वह नाम है भुवनेश्वर कुमार। मैं समझता हूं कि आपके पास नई गेंद के अन्य विकल्प हैं, आपके पास अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार खेल रहे हैं।'
भुवनेश्वर कुमार 90 विकेट के साथ टी20ई क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल अभी भी 96 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं। आशीष नेहरा का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी और अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज को नहीं भूलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, 'हालांकि, यदि आप सभी विकल्पों को देखें, तो भुवनेश्वर कुमार एक अनुभवी गेंदबाज हैं और मैं कहूंगा कि वह अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। चयनकर्ताओं को उन पर नजर रखनी चाहिए। उन्हें उन्हें पूरी तरह से नहीं भूलना चाहिए, खासकर जब आप टी20 और 50 ओवर के फॉर्मेट के बारे में बात करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications