हार्दिक के जाने पर गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने पहली बार दिया बयान, जानें क्या बड़ी बात कही

Hardik Pandya: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस बार टीम को छोड़कर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में चले गए। इसे लेकर काफी बवाल भी देखने को मिला। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के बाद मुंबई इंडियंस के फैन्स काफी ज्यादा भड़क गए और अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी।

हार्दिक पांड्या के जाने पर गुजरात के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा की तरफ से बयान आया है। नेहरा ने कहा कि हार्दिक पांड्या के जाने पर हैरानी नहीं हुई है, वह उस टीम में गए हैं जिसके लिए काफी साल तक खेले हैं। उन्होंने वापस उस टीम में जाने की इच्छा दिखाई थी।

ashish nehra

नेहरा ने कहा कि हमारे मैनेजमेंट का बर्ताव ही ऐसा है, अगर कोई जाना चाहता है तो उनको रोकते नहीं। पांड्या वहां इसलिए गए क्योंकि उनको वहां ख़ुशी मिली होगी। हमने (टीम में अब नीलामी के दौरान) अपना बेस्ट प्रयास किया है लेकिन हार्दिक पांड्या जैसे किसी खिलाड़ी को रिप्लेस कर पाना मुश्किल है।

उल्लेखनीय है कि हार्दिक पांड्या के चले जाने के बाद गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को अपना नया कप्तान बनाया है। हालांकि गिल के लिए यह काम आसान नहीं होने वाला है। पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट में गिल कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे, निश्चित रूप से उन पर दबाव रहेगा।

उधर मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान बदलकर हार्दिक पांड्या को कमान थमा डालली। इससे मुंबई के फैन्स नाराज हो गए और रातोंरात टीम के इन्स्टाग्राम पेज को लाखों लोगों ने अनफॉलो कर दिया। रोहित शर्मा अब हार्दिक पांड्या की लीडरशिप में खेलते हुए दिखाई देंगे।

गुजरात टाइटंस

डेविड मिलर, शुबमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+