ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड किसका पलड़ा भारी? दो दिन बाद जानिए बेहतर पोजिशन में कौन
Ashes Series 2023 England vs Australia 3rd test: एशेज सीरीज का तीसरे मैच का दूसरा दिन बेहद रोमांचक रहा। पहले दो दिन में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। यही कारण है कि दो दिन के भीतर ही कई सारे विकेट देखने को मिले। ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी खेल रही है और इंग्लैंड पर 142 रनों की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश इस बढ़त को और बड़ा बनाने की होगी।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 116/4: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 26 रन की बढ़त मिली थी। जिस वजह से वह अभी इंग्लैंड के सामने अब तक 142 रनों का लक्ष्य रख चुकी है। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की कोशिश कम से कम 200 रन और जोड़ने की होगी।

237 रन पर सिमट इंग्लैंड: टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम 237 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए थे। लेकिन इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के स्कोर की बराबरी नहीं कर सकी। इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने टीम के लिए सबसे अधिक 80 रन बनाने का काम किया। स्टोक्स के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ पाया।
वॉर्नर-स्मिथ का नहीं चला बल्ला: पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ बड़ा स्कोर नहीं बना सके। स्टुअर्ट ब्रॉड ने जैक क्रॉली के हाथों डेविड वॉर्नर को कैच आउट कराया। टेस्ट क्रिकेट में 17वीं बार स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर वॉर्नर आउट होकर पवेलियन लौट गए। वहीं स्टीव स्मिथ अपने 100वें टेस्ट में बल्ले से कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सके। स्मिथ को मोईन अली ने बेन डकेट के हाथों कैच आउट कराया।
पहला सेशन होगा अहम: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के लिए तीसरे दिन का पहला सेशन बेहद अहम होने वाला है। तीसरे दिन के पहले सेशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम इस मुकाबले में अपनी पकड़ बना लेगी। ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें मिचेल मार्श से होगी, जिन्होंने पहली पारी में शतक जमाया था। वहीं इंग्लैंड मार्क वुड से विकेट की उम्मीद करेगी।












Click it and Unblock the Notifications