Ashes 2023: बारिश ने चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को हार से बचाया, क्या 5वें दिन भी मौसम करेगा इंग्लैंड को मायूस
Ashes 2023 Weather Forecast for Day 5: एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच बारिश के चलते ऑस्ट्रेलिया को हार से बचाता दिख रहा है। इंग्लैंड की टीम ने इस मैच को जीतने के लिए मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में शानदार खेल दिखाया था, लेकिन बारिश खलनायक बनी हुई है।
तीसरे दिन मैच स्थानीय समयानुसार 2 बजकर 45 मिनट पर शुरू हुआ। इंग्लैंड कुल 30 ही ओवर फेंक पाया और उनको शतकवीर मार्नस लाबुशेन का अहम विकेट भी मिला।

इस शतक और बारिश ने अंग्रेजों की 2-2 से सीरीज ड्रा करने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। अभी भी इंग्लैंड की टीम के पास 61 रनों की बढ़त है और ऑस्ट्रेलिया के पास 5 विकेट शेष हैं।
इस मैच को ड्रा कराके भी ऑस्ट्रेलिया एशेज को रिटेन करने में कामयाब होगा। समस्या यह है कि संडे यानी आज के दिन भी मैनचेस्टर के मौसमी हालत क्रिकेट के पक्ष में नहीं हैं। आज बारिश के चांस 91 प्रतिशत हैं, लेकिन दोपहर 12 बजे से शाम के 8 बजे तक बीच-बीच में धूप के भी दर्शन होंगे।
इस बात की पूरी संभावना है कि इंग्लैंड को आज पूरा दिन नहीं मिलने वाला है, लेकिन थोड़ा टाइम जरूर मिल सकता है। क्या बैजबॉल को जीत मिलेगी? एशेज की ये सीरीज एक अंतिम निर्णायक मैच की हकदार है।
AccuWeather के अनुसार मैनचेस्टर के लिए पांचवें दिन के लिए सुबह 11:00 बजे तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और बारिश की संभावना 49% है। दोपहर 12:00 बजे भी तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बारिश की संभावना 66% होगी। 1:00 बजे तापमान 18 डिग्री सेल्सियस होगा और बारिश की संभावना 66% है। 2:00 बजे फिर से तापमान 17 डिग्री सेल्सियस होगा और बारिश की संभावना 49% होगी।
ये भी पढ़ें- Ashes 2023: बारिश ने ऑस्ट्रेलिया को हार से बचाया, मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की मेहनत हुई बेकार
3:00 बजे भी तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है और बारिश की संभावना 49% है। 4:00 बजे तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बारिश की संभावना 56% होगी। 5:00 बजे भी तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है और बारिश की संभावना 67% है। शाम 6:00 बजे तापमान 16 डिग्री सेल्सियस होगा और बारिश की संभावना 67% है। सात बजे भी तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बारिश की संभावना 67% है।












Click it and Unblock the Notifications