Ashes 2023: मैच का फैसला तय कर सकती है मिशेल मार्श की पारी, संगकारा, माइकल अथर्टन ने की जमकर तारीफ
Ashes 2023: कुमार संगकारा और माइकल अथर्टन क्रमशः श्रीलंका और इंग्लैंड की ओर से काफी टेस्ट मैच खेल चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद ये दोनों खेल विश्लेषक के साथ क्रिकेट कमेंट्री में सक्रिय हैं। इस समय एशेज में कमेंट्री कर रहे इन दोनों दिग्गजों ने मिशेल मार्श की उस पारी की जमकर तारीफ की है जो संभावित तौर पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा टेस्ट और अततः एशेज सीरीज भी जिता सकती है।
एशेज 2023 का तीसरा टेस्ट मैच हेडिंग्ले में जारी है, जहां पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने आग उगलती गेंदों के जरिए कंगारूओं को 84 रनों पर 4 विकेट पर सीमित किया हुआ था। पिच का प्रकृति को देखते हुए उनका 200 के आसपास ढेर होना तय लग रहा था।

लेकिन, देखते ही देखते यह स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 240 रन जा पहुंचा। इसका कारण थे मार्श और उनके साथ क्रीज पर मौजूद ट्रेविस हेड का काउंटर अटैक। हेड को आक्रामक खेल के जरिए पहचान बनाते जा रहे हैं, लेकिन यह मार्श थे जिनसे इस मुश्किल दिन पर ऐसी पारी की उम्मीद नहीं थी।
मार्श ने 118 गेंदों पर 118 रनो की पारी खेली और हेड ने 74 गेंदों पर आराम से 39 रन बनाए। हालांकि दोनों के आउट होने के बाद कंगारू पारी एक बार फिर से धराशाई हो गई और टीम 263 पर ऑलआउट हो गई।
मार्श की पारी के बारे में बात करते हुए संगकारा ने कहा कि इंग्लैंड मार्श को शॉर्ट गेंदें फेंककर फंस गया। संगकारा का मानना था कि मेजबान टीम ने मार्श की ताकत के हिसाब से गेंदबाजी की, जिससे उन्हें खेल के दूसरे सेशन में शॉट करने का मौका मिला।
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने दिन के खेल के बाद स्काई स्पोर्ट्स पर कहा, "शायद ये खेल को बदलने वाला पल था। शायद इससे मार्श को मदद मिली जिससे इंग्लैंड शुरुआत में ही पिछड़ गया। हेड की ताकत ही है, पुल शॉट मारना।"
अथर्टन ने कहा कि किसी को भी मार्श से इस तरह की पारी खेलने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, "यह एक विशेष और हैरान करने वाली पारी थी, क्योंकि हमने उनसे खेलने की उम्मीद नहीं की थी। ग्रीन को कल हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था। इससे संभवतः मार्श को मदद मिली।"












Click it and Unblock the Notifications