Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में होगी कड़ी टक्कर, ऐसी हो सकती है इन टीमों की प्लेइंग 11

Ashes series, ENG vs AUS, Playing 11 Prediction: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच होने के बाद अब एक और बड़ी सीरीज की बारी है। इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया की टीम एशेज सीरीज के पहले मैच में शुक्रवार को मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों के पास धाकड़ खिलाड़ियों की फ़ौज है।

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा। घरेलू मैदान होने की वजह से इंग्लैंड को फायदा होने की उम्मीद है लेकिन ऑस्ट्रेलिया की फॉर्म काफी शानदार है। कंगारुओं ने भारतीय टीम को ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में हराया था।

Ashes

टीमों की बात की जाए, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस के समय ही सामने आएगी लेकिन इंग्लैंड ने अपने ग्यारह नामों का ऐलान पहले से ही कर दिया है। इंग्लैंड की टीम में जेम्स एंडरसन की वापसी हुई है। एंडरसन को आयरलैंड के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला था। वह चोट के कारण नहीं खेल पाये थे।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन के बात की जाए, तो इसमें वही खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं, जो भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में खेले थे। उस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम एक बार फिर से मैदान पर उतारी जा सकती है।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों के बीच एशेज सीरीज का यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। भारत में सोनी लिव एप्लीकेशन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इस मुकाबले को वहां भी देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेने की आवश्यकता होगी।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले एशेज टेस्ट की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड अंतिम 11: बेन डुकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जोनाथन बेयरस्टो, मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+