15 हजार रन बनाने वाले 41 बल्लेबाजों में में सिर्फ एक बल्लेबाज से औसत में मात खा गए स्टीव स्मिथ

Ashes 2023: स्टीव स्मिथ (Steve Smith) एशेज में शानदार रिकॉर्ड रखते हैं। जब बात इंग्लैंड में खेलने की आती है तो उनका बल्ला और ज्यादा चलता है। टेस्ट क्रिकेट का बेजोड़ बल्लेबाज एशेज 2023 में भी अपने हुनर की आजमाइश कर रहा है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में स्मिथ ने एजबेस्टन में रंग नहीं जमाया तो उसकी कसर लॉर्ड्स में निकाल रहे हैं। एशेज 2023 के दूसरे टेस्ट के पहले दिन स्मिथ ने नाबाद 85 रन बना लिए थे।

Steve Smith

इस फेहरिस्त में स्मिथ ने अपने 15000 इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिए हैं। यह कारनामा क्रिकेट में दुर्लभ भले ही नहीं हैं, क्योंकि 41 बल्लेबाज अभी तक ऐसा कर चुके हैं पर स्टीव स्मिथ ने जिस औसत के साथ ऐसा किया है, वह खास है। स्मिथ ने 49.67 के औसत के साथ यह रन पूरे किए हैं जिसमें क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट शामिल है।

स्टीव स्मिथ से पहले मॉर्डन चर्चित बल्लेबाजों में विराट कोहली, केन विलियमसन और जो रूट ऐसा कर चुके हैं। खास बात यह है कि औसत के मामले में सभी स्टीव स्मिथ से पीछे रह जाते हैं, सिवाए एक बल्लेबाज के।

ये बल्लेबाज और कोई नही, बल्कि विराट कोहली ही हैं। विराट कोहली भले ही टेस्ट स्तर पर स्मिथ से फिलहाल पिछड़ते लग रहे हों लेकिन जब बात खेल के तीनों फॉर्मेट की आती है तो 15 हजार रन बनाने के मामले में सिर्फ कोहली का औसत ही स्मिथ से आगे है। कोहली ने 53.44 के औसत के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए हैं।

एक और दिलचस्प फैक्ट 29 जून से जुड़े इतिहास को लेकर भी है। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने भी 2007 में अफ्रीका के खिलाफ फ्यूचर कप के दूसरे मैच में आंद्रे नेल की गेंद पर वनडे करियर के 15 हजार रन पूरे किए। भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता था। यह सिर्फ एक फॉर्मेट की ही बात है। सचिन ने टेस्ट करियर में 15921 बनाए हुए हैं।

हालांकि स्मिथ सबसे तेज 15 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने के मामले में सचिन से तेज हैं। स्मिथ ने यह आंकड़ा 351 पारियों में पूरा किया है। सबसे तेजी से इस उपलब्धि पर विराट कोहली ही पहुंचे हैं जिन्होंने 333 पारियां ली थी। इस तरह से कोहली दोनों मोर्चे पर स्मिथ से बीस साबित होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+