Ashes 2023, ENG vs AUS: लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड का स्कोर 278/4, बेन डकेट ने किया शानदार प्रदर्शन
Ashes 2023, 2nd Test, Day 2 live: लॉर्ड्स में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन का मैच समाप्त हो चुका है। पहले दिन के मैच में डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ के अर्धशतकों के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह एक शानदार शुरुआत दिलाई, जिसने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे दिन की शुरुआत में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
दूसरे दिन की शुरुआत स्टीव स्मिथ के रिकॉर्ड तोड़ने वाले 32वें शतक के साथ हुई। ऑस्ट्रेलिया ने तेज बल्लेबाजी की, लेकिन बदले में विकेट भी गंवाए और मेहमान टीम अपनी पहली पारी में 416 रन बनाकर आउट हो गई। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली (48) और बेन डकेट (98) ने अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
इंग्लैंड ने रूट और पोप का विकेट जल्द गंवा दिया। हैरी ब्रूक (45*) और बेन स्टोक्स (17*) की जोड़ी नाबाद है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 138 रनों से पीछे है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का लाइव अपडेट यहां देखें












Click it and Unblock the Notifications