'वो अपने देश के बारे में बात नहीं करते', IPL खेल रहे इन क्रिकेटरों पर बरसा पूर्व कप्तान

नई दिल्ली। माैजूदा समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 15वां सीजन छाप छोड़ रहा है, जहां देश-विदेशों के क्रिकेटर्स खेल रहे हैं। कई क्रिकेटर्स आईपीएल के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम से बाहर होने पर भी नहीं कतराते। इस बीच श्रीलंका में आर्थिक संकट फैला हुआ है, लेकिन उनके खिलाड़ी भारत में आईपीएल खेल रहे हैं। ऐसे में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और मंत्री अर्जुन रणतुंगा ने आईपीएल 2022 में श्रीलंकाई खिलाड़ियों से टूर्नामेंट छोड़ने और कुछ समय के लिए अपने देश लौटने का आग्रह किया है ताकि मुश्किल स्थिति से गुजर रही जनता का समर्थन किया जा सके।

यह भी पढ़ें- T20 क्रिकेट में हुआ नया चमत्कार, एक ओवर में गिरे 6 विकेट, 2 रन भी बने

वो देश के बारे में बात नहीं करते

वो देश के बारे में बात नहीं करते

श्रीलंका अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, और वहां भोजन और ईंधन की कमी है, जिसका सीधा प्रभाव स्थानीय लोगों पर पड़ रहा है। हाल ही में, कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने देश के निवासियों के लिए अपने विचार लिखे थे और सरकार से स्थिति को हल करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। संगकारा राजस्थान रॉयल्स और जयवर्धने मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं।

रणतुंगा ने एनडीटीवी स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "मैं वास्तव में नहीं जानता, लेकिन कुछ क्रिकेटर ऐसे हैं जो आईपीएल में मजे खेल रहे हैं और अपने देश के बारे में बात नहीं करते हैं। दुख वाली बात यह है कि लोग सरकार के खिलाफ बोलने से डरते हैं। ये क्रिकेटर मंत्रालय के तहत आने वाले क्रिकेट बोर्ड के लिए भी काम कर रहे हैं और अपनी नौकरी बचाने की कोशिश कर रहे हैं, पर अब उन्हें एक ठोस कदम उठाना होगा क्योंकि कुछ युवा क्रिकेटरों ने भी आगे आकर विरोध के समर्थन में बयान दिए।"

IPL से ज्यादा अपने देश को प्राथमिकता देनी चाहिए

IPL से ज्यादा अपने देश को प्राथमिकता देनी चाहिए

उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को आईपीएल पर अपने देश को प्राथमिकता देनी चाहिए क्योंकि श्रीलंका इस समय बहुत बुरे दाैर से गुजर रहा है। पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान रणतुंगा ने यह भी कहा कि आगे आने और हो रहे अन्याय के खिलाफ बोलने की हिम्मत होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "जब कुछ गलत हो रहा हो, तो आपको अपने बिजनेस को छोड़कर उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत होनी चाहिए। मेरे से लोग सवाल करते हैं कि मैं विरोध प्रदर्शन में क्यों नहीं हूं। बात सिर्फ इतनी है कि मैं पिछले 19 साल से राजनीति में सक्रिय हूं और यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। अब तक, कोई भी राजनीतिक दल और राजनेता विरोध करने के लिए आगे नहीं आया है और यही इस देश के लोगों की सबसे बड़ी ताकत है।"

एक हफ्ते काम छोड़ने की दी सलाह

एक हफ्ते काम छोड़ने की दी सलाह

यहां तक ​​कि वानिंदु हसरंगा और भानुका राजपक्षे जैसे खिलाड़ी भी स्थानीय लोगों के लिए अपना समर्थन दिखाने के लिए आगे आए थे। रणतुंगा ने किसी विशिष्ट खिलाड़ी की ओर इशारा किए बिना कहा, "मुझे भरोसा है कि आप सभी जानते हैं कि आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ी कौन हैं। मैं स्पष्ट नहीं करना चाहता, लेकिन मैं चाहता हूं कि वे एक हफ्ते के लिए अपना काम छोड़ दें और विरोध के समर्थन में आएं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+