Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

T20 क्रिकेट में हुआ नया चमत्कार, एक ओवर में गिरे 6 विकेट, 2 रन भी बने

Cricket

नई दिल्ली। क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा एक खेल है, शायद इसीलिए इसे एक जैंटलमैन खेल कहा जाता है। काैन से मैच में क्या देखने को मिल जाए, कहा नहीं जा सकता। क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे लम्हें देखने को मिल चुके हैं, जिन्हें भूलाना फैंस के लिए आसान नहीं। उन्हीं में से एक है युवराज सिंह द्वारा अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाना। लेकिन माैजूदा समय जो चमत्कार देखने को मिला है, वो एक ही ओवर में लगातार 6 विकेट गिरना है।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : चेन्नई को लगा बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ 14 करोड़ का खिलाड़ी

टी20 क्रिकेट में नया चमत्कार

टी20 क्रिकेट में नया चमत्कार

जी हां, नेपाल प्रो क्लब चैंपियनशिप में पारी की अंतिम 6 गेंदों में 6 विकेट गिरे। इन विकटों में 5 शिकार गेंदबाज के बने तो एक बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लाैटा। एक ओवर में 5 विकेट लेने का काम किया है वीरनदीप सिंह नें। डेथ ओवरों में गेंदबाजों पर काफी दबाव होता है, लेकिन वीरनदीप सिंह बेफिक्र नजर आए और उन्होंने एक ही ओवर में पांच विकेट पूरे कर लिए।

मैच पुश स्पोर्ट्स दिल्ली और मलेशिया इलेवन के बीच खेला गया। दिल्ली ने बल्ले से खेल की शुरुआत की थी। 19 ओवर के अंत में, पुश स्पोर्ट्स दिल्ली ने 3 विकेट खोकर 131 रन बना लिए लिए। ऐसा लग रहा था कि टीम का स्कोर 145 तक जाएगा, लेकिन आखिरी ओवर में पूरा खेल पलट गया। मलेशिया अंडर 19 क्रिकेटर वीरनदीप सिंह के लिए आखिरी ओवर यादगार बन गया क्योंकि उनकी हैट्रिक भी पूरी हुई।

2 रन भी बने

2 रन भी बने

रोचक बात यह रही कि इसी ओवर में जहां 6 विकेट गिरे तो 2 रन भी आए। ओवर की पहली गेंद वीरनदीप ने वाइड फेंकी थी। फिर अगली गेंद पर मृगांक पाठक आउट हो गए, जो 27 गेंदों में 2 चाैकों व 3 छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर अहमद फैज के हाथों कैच आउट हुए। ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान पांडे रन आउट हो गए। ईशान 19 रन बना सके। तीसरी गेंद पर अनिंदो नहाराय को वीरनदीप ने बोल्ड कर दिया। चाैथी गेंद पर विशेष सरोहा भी बोल्ड हो गए, जबकि पांचवीं गेंद पर जतिन सिंघल भी आउट हो गए, जिसके साथ ही वीरनदीप ने हैट्रिक पूरी कर ली। आखिरी गें पर स्पर्श भी बोल्ड हो गए। इस तरह पुश स्पोर्ट्स दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 132 रन बना सकी।

फिर बल्ले से भी चमके वीरनदीप

फिर बल्ले से भी चमके वीरनदीप

इसके बाद जब मलेशिया क्लब की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वीरनदीप ने ओपनिंग करते हुए बल्ले से धमाल मचाया। उन्होंने 4 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 19 गेंदों में 33 रन बना दिए, जिसकी बदाैलत मलेशिया ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर 7 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। वीरनदीप मैच आॅफ द मैच रहे, जिन्होंने 2 ओवर में महज 9 रन देकर 5 विकेट लिए।

बतादें कि छह गेंदों पर छह विकेट गिरने का केवल एक ऐसा मामला सामने आया है, जो 1951 में थॉमस हंटर कप में हुआ था। रोलैंड यूनाइटेड और रॉयल वारविकशायर रेजिमेंटल एसोसिएशन के बीच हुए मैच में रेजिमेंटल के भी छह गेंदों में छह बल्लेबाज आउट हुए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+