अर्जुन तेंदुलकर करेंगे मैदान पर वापसी, टीम में किया गया शामिल, कब खेला जाएगा मुकाबला?

Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। उन्हें रणजी ट्रॉफी 2025/26 सीज़न के लिए गोवा की टीम में शामिल किया गया है। अर्जुन गोवा के नियमित खिलाड़ी रहे हैं और इस सीज़न में उनका पहला सीनियर मुकाबला खेलने की पूरी संभावना है। उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2024 में कोई घरेलू मैच खेला था।

आईपीएल 2025 में अर्जुन मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे, लेकिन पूरे सीज़न उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने गोवा के लिए प्री-सीज़न मैच ज़रूर खेले, लेकिन उन मुकाबलों के आंकड़े आधिकारिक रिकॉर्ड में नहीं गिने जाते।

arjun tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर ने पिछली बार अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ कोई मुकाबला खेला था, इसके अलावा उन्होंने अपना पिछला लिस्ट ए मुकाबला दिसंबर में खेला था। इसके अलावा 2024/25 में उन्होंने तीन टी20 मुकाबले भी खेले थे।

पहले अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की टीम में थे लेकिन वहां मौके नहीं मिलने के कारण उन्होंने अपना बेस बदलने का फैसला लिया और 2022/23 के सीजन में गोवा से खेलने का फैसला लिया। इसके बाद वह गोवा की टीम में शामिल हुए और वहां से तीनों प्रारूप में खेल चुके हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अर्जुन तेंदुलकर ने कुल 17 मुकाबले खेलते हुए 37 विकेट अपने नाम किये हैं, इसके अलावा बल्ले से वह 532 रन बना चुके हैं। रणजी ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर के बल्ले से एक शतक भी आया है, राजस्थान के खिलाफ उनकी यह पारी आई थी। इस बार गोवा का पहला मैच चंडीगढ़ के खिलाफ 15 अक्टूबर को है

जहां तक लिस्ट ए क्रिकेट की बात है, तो वहां उन्होंने कुल 25 विकेट अपने नाम किये हैं। टी20 प्रारूप में अर्जुन तेंदुलकर के नाम कुल 27 विकेट हैं, आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस की टीम में हैं। आईपीएल में उनको सिर्फ पांच ही मैच खेलने का मौका मिला है, ज्यादातर मौकों पर उनको बेंच पर ही देखा गया है। देखना होगा कि इस बार मुंबई इंडियंस उनको रिटेन करती है या रिलीज करने नीलामी में भेजने का फैसला लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+