अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की शादी की डेट कन्फर्म, कब और कहां दूल्हा बनेगा सचिन तेंदुलकर का बेटा
Arjun Tendulkar Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के घर जल्द ही खुशियों की शहनाई बजने वाली है। पिछले काफी समय से अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और उनकी मंगेतर सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok) की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स ने इस पर मुहर लगा दी है।
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक इसी साल मार्च में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि उसी महीने में आईपीएल भी खेला जाना है लेकिन उससे पहले शादी की डेट फिक्स होने की खबर सामने आई है।

Arjun Tendulkar Wedding: कब है शादी
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार अर्जुन और सानिया की शादी की रस्में 3 मार्च 2026 से शुरू हो जाएंगी। वहीं, मुख्य शादी समारोह 5 मार्च 2026 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। यह शादी बेहद निजी (Private) रखी जाएगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत की कुछ चुनिंदा हस्तियां ही शामिल होंगी।
अगस्त 2025 में हुई थी Arjun Tendulkar की सगाई
अर्जुन और सानिया ने अगस्त 2025 में एक बेहद निजी समारोह में सगाई की थी। शुरुआत में तेंदुलकर परिवार ने इसे गुप्त रखा था, लेकिन बाद में सचिन तेंदुलकर ने खुद एक इवेंट के दौरान इसकी पुष्टि की और बताया कि पूरा परिवार इस नई पारी के लिए बहुत उत्साहित है।
कौन हैं सानिया चंडोक? (Who is Saaniya Chandhok?)
अर्जुन की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक मुंबई के एक बेहद प्रतिष्ठित और अमीर कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वह मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। उनका परिवार 'ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी' (Graviss Hospitality) का मालिक है, जिसके अंतर्गत इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और कई बड़े फूड ब्रांड्स आते हैं।
सानिया खुद एक आंत्रप्रिन्योर हैं और पेट केयर ब्रांड 'Mr. Paws' की फाउंडर हैं। दिलचस्प बात यह है कि सानिया और सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर पुरानी और गहरी सहेलियां हैं।
Arjun Tendulkar नई टीम LSG से खेलेंगे
शादी के साथ-साथ अर्जुन के क्रिकेट करियर में भी 2026 का साल अहम रहने वाला है। आईपीएल 2026 के लिए अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपनी टीम में शामिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications