'क्या आपको मुझसे जलन है?’ हरभजन को अश्विन ने पूछा तीखा सवाल, जवाब कर देगा हैरान
Ashwin and Harbhajan Singh: अक्सर एक चर्चा देखने को मिलती है कि हरभजन सिंह को रविचंद्रन अश्विन से जलन होती है। लोग यह मानते रहे हैं कि अश्विन के टीम इंडिया में आने पर हरभजन की छुट्टी हो गई थी। वह कभी अश्विन की तारीफ़ नहीं करते हैं। इस सवाल का जवाब अब मिल गया है।
दरअसल रविचंद्रन अश्विन ने अपने पॉडकास्ट में हरभजन सिंह को आमंत्रित किया और वहीं सीधे तौर पर यह सवाल दाग दिया। हरभजन सिंह को इस सवाल की उम्मीद नहीं थी लेकिन अश्विन ने आराम से यह पूछ लिया कि क्या आपको मुझसे जलन है?

अश्विन ने कहा कि लोग कहते हैं कि जिस शख्स (हरभजन) से आप सवाल कर हे हैं, वह आपसे जलता है। इसका क्या जवाब है भज्जी पा? इसके बाद हरभजन सिंह ने कहा कि क्या आपको लगता है कि मैं आपसे जलता हूं? आप आज मेरे साथ बैठे हैं, हमने खूब बातें कीं। क्या आपको सच में लगता है कि मैं ऐसा इंसान हूं?
अश्विन ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर कभी आप मेरे ऊपर जलते भी थे, तो मुझे लगता है कि ये जायज़ था। यही मेरी बात है और मैं इसे कभी गलत नहीं मानूंगा क्योंकि हम सब इंसान हैं। स्वाभाविक तौर पर ऐसा होना लाज़िमी है। कुछ लोग मानते हैं कि मैंने इसलिए संन्यास लिया क्योंकि वाशिंगटन सुंदर अहम भूमिका में हैं। ये सब दूसरों के नजरिए की बातें हैं।
हरभजन के समय अश्विन की एंट्री
उल्लेखनीय है कि जब हरभजन सिंह भारतीय टीम के एक अहम खिलाड़ी हुआ करते थे, उस समय अश्विन ने टीम इंडिया में एंट्री मारी थी। उन्होंने सफेद गेंद क्रिकेट से भारतीय टीम में स्थान बनाया था, बाद में वह टेस्ट टीम में भी आ गए और एक महान खिलाड़ी बनाकर गए।
धोनी की कप्तानी में आए अश्विन
साल 2011 में अश्विन का डेब्यू होने के बाद हरभजन सिंह को टीम से बाहर कर दिया गया था। लोगों का मानना है कि इसी वजह से अश्विन से भज्जी को जलन है लेकिन अब इसका जवाब आ गया है। हालांकि बाद में अश्विन और हरभजन ने कुछ मुकाबले साथ में भी खेले थे। अश्विन ने जब भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था, तब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications