जब धोनी के साथ अनुष्का ने उड़ाया थो कोहली की बढ़ती उम्र का मजाक, कप्तानी छोड़ने पर लिखा इमोशनल मैसेज

Recommended Video
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से गंवाने के एक दिन बाद ही भारतीय क्रिकेट की टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस प्रारूप की कप्तानी से भी अलविदा कह दिया है। विराट कोहली ने शनिवार को इस बात का ऐलान करने के लिये सोशल मीडिया का सहारा लिया और एक इमोशनल पोस्ट के साथ कप्तानी को अलविदा कह दिया। विराट कोहली के अचानक से लिये इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया और इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर हैरानी और उनके करियर की उपलब्धियों पर बधाई देने वाले पोस्ट की बाढ़ आ गई। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली ने टी20 विश्वकप 2021 से पहले क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने वनडे प्रारूप से भी उनसे नेतृत्व की कमान लेकर रोहित शर्मा को सौंप दी।
और पढ़ें: 'मैदान पर जो कुछ बाहर सबकुछ नहीं जाता', हार के बाद DRS विवाद पर कोहली ने तोड़ी चुप्पी
हालांकि टेस्ट प्रारूप में कोहली ने जिस तरह से भारत का नेतृत्व किया और जिन ऊंचाइयों पर ले गये वहां से उनकी कप्तानी पर कोई खतरा नहीं था। ऐसे में यह फैसला पूरी तरह से उनका निजी रहा और न सिर्फ टीम के खिलाड़ियों के लिये बल्कि उनके लाखों फैन्स को चौंकाने वाला भी रहा। उनके कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कई मशहूर हस्तियों ने अपना रिएक्शन दिया है, लेकिन अब जो पोस्ट उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लिखी है, वह वाकई फैन्स को इमोशनल करने वाला है।

जब धोनी और अनुष्का ने उड़ाया था कोहली की सफेद दाढ़ी का मजाक
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हमेशा एक-दूसरे के साथ मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों खड़े नजर आते हैं। ऐसे में जब विराट कोहली ने टेस्ट प्रारूप की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया तो उनकी पत्नी ने इतने सालों की मेहनत और लगन की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपना दिल निकाल कर रख दिया।
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कोहली की टेस्ट जर्सी में एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा,'मुझे याद है जब 2014 में तुमने मुझे बताया था कि एमएस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है जिसके बाद तुम्हे कप्तान बनाया जा रहा है। मुझे अब भी याद है जब मैं, तुम और एमएस इस बारे में बाद में बात कर रहे थे और मजाक उड़ा रहे थे कि कैसे तुम्हारी दाढ़ी सफेद होने लगी है। हम सभी इस पर खूब हंसे थे। बस उस दिन के बाद से मैंने तुम्हारी दाढ़ी के बाल ज्यादा सफेद होते हुए देखे हैं। मैंने तुम मे बहुत ज्यादा ग्रोथ देखा है, न सिर्फ तुममे बल्कि तुम्हारे आस-पास भी। भारतीय क्रिकेट टीम के एक कप्तान के रूप में तुम्हारी ग्रोथ और तुम्हारे नेतृत्व में जो उपलब्धियां मिली मुझे उस पर काफी गर्व है लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी तुम्हारी इनर ग्रोथ पर है जो तुमने अंदर हासिल की है।'

हर एक हार से दुखी होते थे विराट कोहली
अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा,'2014 में हम काफी युवा और बचकानी सोच वाले थे, हमें लगता था कि सिर्फ अच्छी सोच, सकारात्मक रुक और आपके गोल्स जीवन में आगे ले जायेंगे। यह चीजें आगे ले तो जाती हैं लेकिन बिना किसी चुनौतियों के नहीं। बहुत सारी वो चुनौतियां जो तुमने महसूस की वह सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं थी। लेकिन फिर यही तो जीवन है, है न। यह आपका टेस्ट उन परिस्थितियों में लेती है, जहां पर आपको सबसे कम उम्मीद होती है लेकिन सबसे ज्यादा जरूरत होती है। और मुझे तुम पर नाज है माय लव कि तुमने इसके बावजूद भी कभी भी अपनी अच्छी सोच को नहीं छोड़ा। तुमने सामने से खुद को उदाहरण देकर टीम का नेतृत्व किया और मैदान पर अपना सबकुछ झोंक दिया। इस दौरान जब भी असफलता मिली तो मैं उस वक्त तुम्हारे पास ही होती थी जब तुम आंखों में आंसू लिये यह सोचा करते थे कि क्या मैं कुछ और सकता था जिससे नतीजा बदल सकता था। यही तुम हो और सब तुमसे इसी की उम्मीद करते रहे हैं।'

कोहली को समझ पाने वाला खुशकिस्मत
उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा,'तुम हमेशा से सीधी बात करने वाले और गैर पारंपरिक रहे हो, बहाने बनाना तुम्हारे नेचर में नहीं है और यही वो चीज है जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है और तुम्हें मेरी आंखों में महान बनाती है क्योंकि इन सबके बीच तुम अंदर से साफ दिल वाले रहे हो, हमेशा ही। यह बात हर कोई समझ पाये ऐसा हो नहीं सकता। जैसा कि मैंने कहा जो तुम्हें जान पाये हैं वो खुशकिस्मत हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि तुम असल में क्या हो। यह सच है कि कोई भी परफेक्ट नहीं होता और तुममे भी खामियां हैं, लेकिन तुमने कभी भी उन्हें छुपाने की कोशिश नहीं कि, तुमने हमेशा उसका सामना किया और सही चीज करने की कोशिश की। जब भी चीजें मुश्किल हुई तुमने हार नहीं मानी और लालच का दामन नहीं थामा, यहां तक कि मौजूदा मुश्किल परिस्थितियों में भी, मुझे यह पता है क्योंकि जो किसी चीज को पकड़े रखने की कोशिश करता है वो सीमित हो जाता है और तुम मेरा प्यार असीमित हो। अगले कुछ सालों में हमारी बेटी इन 7 सालों की सीख को देखेगी कि उसके पिता कितने महान हैं। तुमने अच्छा किया ❤️।'












Click it and Unblock the Notifications