लड़की बनने के बाद पहली बार अनाया बांगड़ ने भाई को बांधी राखी, लोगों के आए जबरदस्त रिएक्शन

Anaya Bangar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ एक बेटे आर्यन बांगड़ को तो सभी जानते हैं, जो सर्जरी के बाद लड़के से लड़की बन गए। लड़की बनने के बाद उनका नाम अब अनाया बांगड़ हो गया है। रक्षाबंधन के मौके पर अनाया ने एक खास फोटो शेयर किया है, जो पहले कभी नहीं हुआ।

दरअसल अनाया ने पहली बार बतौर बहन पहली बार अपने भाई को राखी बांधी है और इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर की है। कुछ फोटो पोस्ट करते हुए एक कैप्शन लिखकर अनाया ने इस बारे में बताया है। लोगों ने भी उनके इस कदम की सराहना की है।

anaya bangar

अनाया के पोस्ट में लिखा गया कि सिर्फ राखी नहीं, बल्कि सालों का प्यार, हँसी और न खत्म होने वाली भाई-बहन की नोकझोंक बाँध रही हूँ। लड़की बनने के बाद भाई को अनाया ने पहली बार राखी बांधी और उनका भाई भी इस मौके पर काफी खुश नज़र आ रहा था।

रक्षाबंधन के इस मौके पर अनाया के पोस्ट पर कुछ ट्रोल भी आए लेकिन उनसे ज्यादा अच्छे कमेंट्स करने वाले लोग थे। उनके पोस्ट पर 40 हजार से ज्यादा लोगों के लाइन आ चुके थे और 600 से भी ज्यादा लोगों ने कमेंट्स किये। अनाया अब मॉडलिंग भी करने लगी हैं।

अनाया बांगड़ ने जेंडर-फॉर्मिंग प्रक्रिया यूनाइटेड किंगडम में कराई थी, इसके बाद उनकी दो और सर्जरी हुई थीं, जो भारत में कराई गई थी। सर्जरी के बाद उन्होंने अपने कपड़े, रहन-सहन और तौर-तरीकों में बदलाव कर लिया। अनाया के कुछ वीडियो क्रिकेट खेलते हुए भी सामने आए हैं। घरेलू क्रिकेट के समय से कुछ खिलाड़ी उनके दोस्त हैं, उनमें सरफराज खान भी एक हैं।

आज भारतीय टीम के भी कुछ वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों ने राखी पर अपनी बहनों के साथ फोटो पोस्ट किये हैं। इनमें श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना आदि प्लेयर्स के नाम प्रमुख हैं। सारा तेंदुलकर अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर से मेकअप कराते हुए नज़र आई हैं, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+