Yashasvi Jaiswal ने सानिया मिर्जा के सामने बयां किया हाल-ए-दिल, कहा- कोई कुछ भी कहे, लेकिन मैं तो...

Yashasvi Jaiswal Viral Video: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। टी-20 और टेस्ट में दमखम दिखाने के बाद यशस्वी जायसवाल की कोशिश वनडे में भी अपनी छाप छोड़ने की होगी। इस बीच यशस्वी जायसवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सोशल मीडिया को लेकर अपनी बात कहते हुए नजर आए।

यशस्वी जायसवाल ने कही दिल की बात (Yashasvi Jaiswal Viral Video)

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने एक स्पोर्ट्स कार्यक्रम में यशस्वी जायसवाल से पूछा कि क्या उन पर सोशल मीडिया का प्रभाव पड़ता है। इस इवेंट्स में टेनिस की दिग्गज सानिया मिर्जा भी मौजूद थी। सानिया मिर्जा के सामने यशस्वी जायसवाल ने हाल-ए-दिल बयां किया। यशस्वी जायसवाल ने कहा कि कोई कुछ भी कहे, लेकिन मैं तो ब अपने गेम पर फोकस करता हूं।

yashasvi jaiswal

यशस्वी जायसवाल की बात से सानिया सहमत

यशस्वी जायसवाल ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी राय रखने का हक है। मैं उनकी रिस्पेक्ट करता हूं, लेकिन मैं खुद पर इसे हावी नहीं होने देता। मेरी कोशिश बस अपने खेल को इंप्रूव करने की रहती है। यशस्वी जायसवाल की इस बात से सानिया मिर्जा भी सहमत नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह भी ऐसा ही करती हैं।

मेरा फोकस बस खेल पर रहता है

अनन्या पांडे पूछती हैं कि मैच के दिन अगर कोई कमेंट करता है तो इससे क्या फर्क पड़ता है? इस पर जायसवाल ने कहा कि मुझे बस ये लगता है कि मैं अपनी टीम को कैसे जीत दिलाने का काम करुं। मेरे दिमाग में बस एक ही चीज चल रही होती है कि मैं टीम के लिए और अपने खेल को कैसे बेहतर कर सकता हूं। सानिया मिर्जा ने भी यशस्वी की बात को सराहने का काम किया।

सानिया मिर्जा ने इस दौरान बताया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तब सोशल मीडिया नहीं था। लोग अखबार में खेल के बारे में पढ़ा करते थे। सानिया ने कहा कि आने वाले समय में सोशल मीडिया का रोल सभी के जीवन में और अधिक होने वाले है, ऐसे में हम इसे पीछे नहीं छोड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+