'व्यक्तिगत रिकॉर्ड से पहले टीम हित का सोचते तो..' अम्बाती रायडू ने विराट कोहली को मारा जोरदार ताना?

IPL 2024: आरसीबी की हार के बाद अम्बाती रायडू ने एक पोस्ट किया था, इसमें टीम का मजाक बनाया गया था। इसके बाद रायडू को आरसीबी के फैन्स ने आड़े हाथों लिया था। रायडू को जमकर ट्रोल कर दिया गया। इस पर रायडू भी पीछे नहीं रहे और फिर से प्रतिक्रिया दी है।

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी ने इस बार एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से विराट कोहली के ऊपर निशाना साधा गया है। रायडू ने कहा कि अगर व्यक्तिगत रिकॉर्ड के बजाय टीम की तरफ ध्यान दिया होता, तो ट्रॉफी मिल सकती थी।

kohli and rayudu

अपने एक्स हैंडल पर रायडू ने लिखा कि मैं वास्तव में उन सभी आरसीबी समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने वर्षों से उत्साहपूर्वक टीम का समर्थन किया है। यदि मैनेजमेंट और लीडर्स व्यक्तिगत कीर्तिमानों से पहले टीमों के हित देखते तो आरसीबी ने कई खिताब जीते होते।

रायडू ने यह भी लिखा कि बस याद रखें कि कितने शानदार खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। अपने प्रबंधन को उन खिलाड़ियों को लाने के लिए बाध्य करें जो टीम के हितों को पहले रखेंगे। मेगा ऑक्शन से एक बेहतरीन नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है।

रायडू पहले ही उन खिलाड़ियों के लिए मुखर होकर बोलते रहे हैं, जिनको आरसीबी की टीम से बाहर कर दिया गया था। उनमें युजवेंद्र चहल, हेनरिक क्लासेन, केएल राहुल, ट्रेविस हेड और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी अन्य टीमों से खेलते हुए धमाका करने में सफल रहे हैं।

इन सभी के अलावा हर्षल पटेल और वनिंदु हसारंगा को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस सीजन आरसीबी की गेंदबाजी में वह धार देखने को नहीं मिली थी। विराट कोहली का बल्ला जमकर चला और उन्होंने एक शतक भी जमाया लेकिन टीम प्लेऑफ़ में आने के बाद बाहर हो गई। इससे आरसीबी की पहली खिताबी जीत का इंतजार और बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+