ICC इवेंट्स के लिए ऑस्ट्रेलिया में प्रसारक घोषित, अमेजन प्राइम वीडियो को मिले अधिकार
ICC Broadcasting rights in Australia: ऑस्ट्रेलिया में वैश्विक क्रिकेट आयोजनों के लिए प्रसारणकर्ता की घोषणा हो गई है। आईसीसी ने घोषणा करते हुए बताया कि अमेजन प्रेम वीडियो द्वारा ऑस्ट्रेलिया में होने वाले क्रिकेट मैचों का प्रसारण किया जाएगा। इसमें पुरुष और महिला क्रिकेट शामिल है।
नई डील के तहत ऑस्ट्रेलिया में फ्री टू एयर मैच नहीं होंगे। इससे पहले फॉक्सटेल के पास प्रसारण अधिकार थे, कुछ मैचों का प्रसारण नाइन नेटवर्क ने भी किया था। ऑस्ट्रेलिया में अब आईसीसी के प्रसारण अमेजन प्राइम वीडियो के तहत ही किये जाएंगे।

आईसीसी ने इस डील को लेकर ख़ुशी जताई है। आईसीसी ने यह समझौता चार सालों के लिए किया है। खबरों के अनुसार अमेजन ने पुरुष वर्ल्ड कप के अलावा महिला वर्ल्ड कप के अधिकार भी हासिल कर लिए हैं। इसके अलावा अंडर 19 वर्ल्ड कप और आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल भी शामिल है।
आईसीसी और अमेजन के बीच 2027 तक के लिए यह करार रहने वाला है। इसमें पहला बड़ा इवेंट अगले साल ही आने वाला है। आईसीसी वर्ल्ड कप का आयोअजं अगले वर्ष होने वाला है। इसे प्रसारित किया जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएसए मिलकर कराएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रसारण अधिकार रखने वाले चैनल आईसीसी अधिकार हासिल नहीं कर पाए। फॉक्स और चैनल 7 के पास संयुक्त रूप से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रसारण अधिकार हैं।












Click it and Unblock the Notifications