चैंपियंस ट्रॉफी से पहले PAK टीम से बाहर हुआ खतरनाक गेंदबाज, अब इस खिलाड़ी को मिला मौका
पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने मंगलवार को मौजूदा ट्राई सीरीज के शेष मैचों के लिए अनफिट हारिस राउफ की जगह अनकैप्ड बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिफ जावेद को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया। चैंपियंस ट्रॉफी से कुछ दिन पहले गेंदबाज का अनफिट होना टीम के लिए चिंता का गंभीर विषय हो सकता है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बयान में कहा कि जावेद बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज के मैच के लिए रिप्लेसमेंट हैं। अगर पाकिस्तान ये मैच जीत जाता है, तो वह 14 फरवरी को फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करेगा।

पीसीबी ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को हुए मैच के दौरान छाती के निचले हिस्से में मोच आने के बाद राउफ को आराम करने की सलाह दी गई है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद
पीसीबी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि, रिप्लेसमेंट केवल ट्राई वनडे सीरीज के लिए है, क्योंकि हारिस राउफ के पूरी तरह से फिट होने और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयन के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।'
हारिस की जगह आकिफ को मिला मौका?
तेज गेंदबाज आकिफ हाल ही में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे थे और पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि, उनका फर्स्ट क्लास और 50 ओवर के मैचों का अनुभव और प्रदर्शन बहुत सीमित है।












Click it and Unblock the Notifications