बिहार का लाल या पंजाबी शेर? आखिर जसप्रीत बुमराह की जगह किसकी होगी टीम में एंट्री!

Who Replaces Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होने वाला है। पहले टेस्ट में हार के बाद अब भारत की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करने पर है। लेकिन इस अहम मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हार के बाद ऐसी उम्मीद है कि टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह के खेलने पर सस्पेंस बरकरार (Who Replaces Jasprit Bumrah)

सबसे बड़ा सवाल जसप्रीत बुमराह को लेकर है। क्या वो इस टेस्ट में खेलेंगे या आराम दिया जाएगा? अगर जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया तो उनकी जगह किसे टीम में शामिल किया जाएगा? जसप्रीत बुमराह अगर दूसरा टेस्ट नहीं खेलते हैं तो ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। बुमराह ने पहले टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट चटकाए थे।

Jasprit Bumrah 1

अकशदीप या अर्शदीप सिंह किसे मिलेगा मौका?

ज्यादा संभावना है कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में अकशदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा। अकशदीप ने इस साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और उनके प्रदर्शन को देखते हुए वे अर्शदीप सिंह से आगे माने जा रहे हैं। हालांकि अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल करने के बारे में भी सोचा जा सकता है। अर्शदीप सिंह एक लेफ्ट-आर्म ऑप्शन हैं और उनके खेलने से गेंदबाजी अटैक में नयापन मिल सकता है।

अकशदीप के पास है अनुभव

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी कहा कि अगर जसप्रीत बुमराह नहीं खेलते हैं तो विकल्पों में अकशदीप और अर्शदीप हैं। लेकिन अकशदीप आगे हैं क्योंकि उन्होंने पहले ही टेस्ट डेब्यू किया है और टीम मैनेजमेंट में उनकी पकड़ थोड़ी मजबूत है। पहले टेस्ट में शार्दुल ठाकुर बल्ले और गेंद दोनों से कोई खास योगदान नहीं दे पाए। ऐसे में उनकी जगह भी खतरे में मानी जा रही है।

शार्दुल ठाकुर की हो सकती है छुट्टी

रिपोर्ट्स के अनुसार शार्दुल ठाकुर ने सोमवार को केवल हल्का अभ्यास किया जबकि नितीश कुमार रेड्डी ने पूरा जोर लगाकर नेट सेशन किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट बुमराह को लेकर क्या फैसला करता है और उनकी जगह किसे मौका मिलता है। इसके साथ ही शार्दुल की जगह कौन लेता है, यह भी तय करेगा कि भारत बर्मिंघम टेस्ट में कितना मजबूती से मैदान में उतरता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+