Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे ने अचानक इस टूर्नामेंट से वापस लिया अपना नाम, बताया ये बड़ा कारण

Ajinkya Rahane: टीम इंडिया के टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भारत की टेस्ट टीम में वापसी के बाद बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के काउंट क्लब लीसेस्टरशायर के लिए टूर्नामेंट खेलने से इनकार कर दिया है। रहाणे को अगले महीने वनडे कप के लिए लीसेस्टरशायर में शामिल होना था, लेकिन उन्होंने खेल से एक छोटा ब्रेक लेने का फैसला किया है।

रहाणे द्वारा नाम वापस लेने के बाद उनकी जगह पीटर हैंड्सकॉम्ब को क्लब में शामिल किया गया है, जोकि लीसेस्टरशायर के लिए खेलना जारी रखेंगे। हैंड्सकॉम्ब को पहले ही सीजन में काउंटी चैम्पियनशिप और टी20 ब्लास्ट दोनों में लीसेस्टरशायर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला था। उनका लिस्ट ए रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली है, उन्होंने 37.43 की औसत से 3,856 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक शामिल हैं।

ajinkya rahane

हालांकि, रहाणे ने क्लब को अपने इस फैसले के बारे में जानकारी दे दी है, जिसमें उन्होंने क्रिकेट से एक छोटा ब्रेक लेने की बात कही है। दरअसल, रहाणे को एक समय अपना अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म होता दिख रहा था, क्योंकि क्रिकेटर को बीसीसीआई द्वारा टीम में लंबे समय तक शामिल नहीं किया गया था।

हालांकि, उन्होंने घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन के दम पर जोरदार वापसी की और डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यही कारण है कि 35 वर्षीय खिलाड़ी एक बार फिर टीम इंडिया की योजना का हिस्सा बन गया और इसके परिणामस्वरूप उसे लीसेस्टरशायर के लिए खेलने से इनकार करना पड़ा है।

लीसेस्टरशायर के क्रिकेट निदेशक क्लाउड हेंडरसन ने कहा कि 'रहाणे की अनुपस्थिति में पीटर हैंड्सकॉम्ब अपने कार्यकाल का विस्तार करेंगे। उन्होने कहा कि, 'हम अजिंक्य की स्थिति को पूरी तरह से समझ रहे हैं। उनका हाल के महीनों में भारत में राष्ट्रीय टीम के साथ एक व्यस्त कार्यक्रम रहा है, और हम अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने की उनकी इच्छाओं को स्वीकार करते हैं।'

उन्होंने कहा कि, 'हम अजिंक्य के साथ लगातार संपर्क में हैं और स्वीकार करते हैं कि क्रिकेट में परिस्थितियां कैसे तेजी से बदल सकती हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+