भारत या पाकिस्तान को एशिया कप से बाहर करने का दम रखती है अफगानिस्तान, जडेजा ने बताई वजह

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच को अफगानिस्तान की टीम ने 7 विकेट से जीतकर सुपर-4 में अपनी जगह आसानी से बना ली।

नई दिल्ली, 31 अगस्त। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच को अफगानिस्तान की टीम ने 7 विकेट से जीतकर सुपर-4 में अपनी जगह आसानी से बना ली। एशिया कप के सुपरफोर राउंड में पहुंचने वाली अफगानिस्तान पहली टीम बन गई है। श्रीलंका और बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान ने दूसरी टीमों के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है।

Recommended Video

    Asia Cup 2022: Afghanistan से घबराए Jadeja, ये तो PAK और IND को हरा सकती है | वनइंडिया हिंदी*Cricket

    अजय जडेजा ने की अफगान खिलाड़ियों की तारीफ

    अजय जडेजा ने की अफगान खिलाड़ियों की तारीफ

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा अफगानिस्तान के दमदार प्रदर्शन से काफी प्रभावित नजर आए। अजय जडेजा ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एशिया कप में अफगानिस्तान अगर किसी बड़ी टीम को मात दे देती है तो बिल्कुल हैरानी नहीं होनी चाहिए। अजय जडेजा के मुताबिक अफगानिस्तान के पास भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों को भी हराने की काबिलियत है।

    गेंदबाजी है अफगानिस्तान की ताकत

    गेंदबाजी है अफगानिस्तान की ताकत

    अजय जडेजा के मुताबिक स्पिनर ही नहीं अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों ने भी पिछले कुछ समय में अपनी गेंदबाजी में काफी मेहनत की है। एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर अफगानिस्तान की टीम सबसे बेहतर दिखाई दे रही है। क्रिकबज को दिए अपने इंटरव्यू में अजय जडेजा ने कहा कि दूसरी टीमों को सुपर 4 के मुकाबले में अफगानिस्तान से सावधान रहने की जरूरत है।

    बड़ी टीमों को हराने का रखती है दम

    बड़ी टीमों को हराने का रखती है दम

    भारतीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि अगर भारत या पाकिस्तान की टीम 20/2 या 30/2 हो जाते हैं तो अफगानिस्तान उन्हें वापस मैच में आने का मौका नहीं देंगे। अफगानिस्तान की सबसे बड़ी ताकत मानते हैं, लेकिन उन्होंने स्थिति के अनुसार समझने और खेलने के लिए बल्लेबाजों की भी सराहना की। अगर आप भारत या पाकिस्तान टीम के एनालिस्ट हैं, तो आप कैसे योजना बनाने जा रहे हैं, यह बहुत अहम हो जाता है।

    श्रीलंका और बांग्लादेश को दी पटखनी

    श्रीलंका और बांग्लादेश को दी पटखनी

    अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। जबकि दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम ने सुपर फोर में एंट्री मारने का काम किया। भारत-पाकिस्तान से भी पहले एशिया कप के अगले स्टेज में पहुंचने वाली अफगानिस्तान टीम के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद खान के अलावा मोहम्मद नबी एशिया कप में दूसरी टीमों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+