IND vs SA: एडन मार्करम ने ठोका साल 2024 का पहला शतक, भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका को दिलाई बढ़त
South Africa vs India, 2nd Test: भारत के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में एडन मार्करम ने कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद सलामी बल्लेबाज मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने 99 गेंदों में 16 चौके और 2 छक्कों के दम पर अपना 7वां टेस्ट शतक पूरा कर लिया।
मोहम्मद सिराज के ओवर में रोहित शर्मा के हाथों आउट होने से पहले मार्करम ने टीम को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मार्करम 103 गेंदों में 106 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस साल किसी भी टीम के खिलाफ ये उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक है।

भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 55 रन पर सिमट गई, जवाब में टीम इंडिया भी 153 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत की 98 रनों की बढ़त को अब साउथ अफ्रीका ने पीछे छोड़ दिया है, और लंच ब्रेक तक 78 रनों की बढ़त बना ली है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।












Click it and Unblock the Notifications