IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा माइलस्टोन, ऐसा करने वाले पहले सक्रिय भारतीय क्रिकेटर

Cheteshwar Pujara: अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट में तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने ये दुर्लभ उपलब्धि हासिल की क्योंकि वे ऐसा करने वाले सक्रिय क्रिकेटरों में अकेले हैं। उनसे पहले तीन पूर्व क्रिकेटर ही ऐ

Cheteshwar Pujara

भारत के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में लगातार ऐसी दूसरी पारी खेल रहे हैं जो उन पर लगे मजबूत टेस्ट बल्लेबाजों होने के ठप्पे को और मजबूत करती है। पुजारा ने इंदौर की कठिन पिच पर ही दूसरी पारी में पचासा जड़ा था तो अहमदाबाद की आसान पिच को वे कैसे छोड़ सकते हैं। उन्होंने शनिवार, 11 मार्च को अहमदाबाद टेस्ट मैच में तीसरे दिन के सुबह के सत्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और मजबूत पारी खेलने का संकेत देते हुए बड़े माइलस्टोन को भी पार कर लिया।

पहले सक्रिय भारतीय खिलाड़ी है

पहले सक्रिय भारतीय खिलाड़ी है

पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 टेस्ट रन पार किए। पुजारा इस उपलब्धि हासिल करने वाले पहले सक्रिय भारतीय खिलाड़ी है और ओवरऑल भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले केवल चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही पुजारा सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की लिस्ट शामिल हो गए। रोहित और कोहली का नाम इस लिस्ट में अभी तक नहीं है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को पसंद करते हैं

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को पसंद करते हैं

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पिछले कुछ वर्षों में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बेजोड़ पारियों को अंजाम देने के लिए एक पहचान हासिल की है। उन्होंने चाहे विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के दौरान रनों का अंबार लगाया हो या फिर रहाणे की कप्तानी में लगातार दूसरी सीरीज जीतने के दौरान सिडनी टेस्ट में गेंदों को अपने शरीर पर खाया हो, हर बार पुजारा का अंदाज उनको विशुद्ध टेस्ट बल्लेबाज के तौर पर स्थापित करता है।

हाल में ही खेला है 100वां टेस्ट मैच

पुजारा ने 2017/18 से 2022/23 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 टेस्ट मैच खेले हैं। पुजारा को हाल ही में अपने 100वें टेस्ट मैच में पहुंचने के लिए नई दिल्ली टेस्ट मैच में सम्मानित किया गया था। तब उनका परिवार भी शामिल था। फिलहाल पुजारा अहमदाबाद में गिल के साथ एक बढ़िया साझेदारी कर रहे हैं। गिल जहां अपने दूसरे टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे हैं तो वहीं पुजारा एक और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।

Recommended Video

    Ind vs Aus: Shubman Gill ने Ahmedabad Test में ठोका पचाया, KL Rahul का पत्ता साफ | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+