विराट कोहली को लेकर आगा सलमान ने किया बड़ा खुलासा, इमाम-उल-हक के झूठ का किया पर्दाफाश

आईपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच एक बड़ी झड़प देखने को मिली थी, जोकि टूर्नामेंट के सबसे विवादास्पद पल के रूप में रही। इस दौरान कोहली और गंभीर को उनके व्यवहार के लिए आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।

इस दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि सलमान ने मैसेज में कोहली को 'ईजी हो जा बच्चे' लिखा। इसके बाद अब सलमान ने अब खुलासा किया है कि इमाम ने झूठ बोला था। उन्होंने कहा कि मैंने कोहली को मैसेज जरूर किया था लेकिन बच्चा नहीं कहा।

ind vs pak

इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ बातचीत में सलमान ने इस विषय पर बात की, हालांकि उन्होंने कोहली को दिए गए अपने सटीक संदेश का खुलासा नहीं किया, 30 वर्षीय ने इस दौरान दिलचस्प जानकारी शेयर की।

सलमान ने कहा कि, 'विराट कोहली के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है, मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कोई भी क्रिकेट फैन है जो उनका सम्मान नहीं करता है। मैंने उन्हें टेक्स्ट किया, मैं आपको पूरी जानकारी नहीं देने जा रहा हूं, लेकिन सिर्फ आपको शुरुआत बताऊंगा।' इसकी शुरुआत 'विराट भाई' से हुई, जब उनका गौतम गंभीर (आईपीएल 2023 के दौरान) से झगड़ा हुआ था, तो मैंने उन्हें टेक्स्ट किया था।'

'मैं, अब्दुल्ला शफीक और उसामा मीर एक साथ बैठे थे और एक मैच देख रहे थे, मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड उस समय पाकिस्तान के खिलाफ एक सीरीज खेल रहा था। उस संदेश में कुछ भी नकारात्मक नहीं था जिससे लोगों को लगे कि मैंने कुछ बुरा कहा है।'

सलमान ने कहा कि, ''इमाम की आधी बातें माना ही ना करें। यह फ्लो में बात काट जाता है और बाद में कवर करते-करते टाइम गुजर जाता है। मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा। मुझे भारतीय लोगों से बहुत गाली पड़ी हैं। हर कोई विराट का सम्मान करता है। कौन सा क्रिकेटर है, जो उनका सम्मान नहीं करता। मैंने उन्हें मैसेज किया था लेकिन ऐसा कुछ नहीं बोला कि ईजी हो जा बच्चे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+