World Cup 2023: सचिन तेंदुलकर के बाद रजनीकांत को मिला 'गोल्डन टिकट', वर्ल्ड कप के लिए फैंस का जोश हाई

World Cup 2023, Rajinikanth: भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक होना है। बीसीसीआई ने इस वर्ल्ड कप में कुछ नामचीन हस्तियों को आमंत्रित करने का काम किया। 'गोल्डन टिकट फॉर इंडिया आइकॉन्स' नाम से आय़ोजित इस मुहिम के तहत कुछ सेलिब्रेटी और पूर्व क्रिकेटरों को बीसीसीआई की तरफ से वर्ल्ड कप देखने के लिए गोल्डन टिकट दिया जा रहा है।

अमिताभ बच्चन-सचिन तेंदुलकर मिला टिकट: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को सबसे पहले बीसीसीआई ने गोल्डन टिकट देने का काम किया। अमिताभ बच्चन के बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी वर्ल्ड कप देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं इस लिस्ट में अब एक और सुपरस्टार का नाम जोड़ दिया गया है। सुपरस्टार रजनीकांत को भी अब बीसीसीआई की तरफ से यह उपहार दिया गया है।

Rajinikanth 1

रजनीकांत को मिला 'गोल्डन टिकट': बीसीसीआई ने मंगलवार यानी 19 सितंबर को रजनीकांत को गोल्डन टिकट देने का काम किया। बोर्ड के सचिव जय शाह ने रजनीकांत को गोल्डन टिकट दिया। बीसीसीआई ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि बीसीसीआई के माननीय सचिव जय शाह ने श्री रजनीकांत को गोल्डन टिकट देकर सम्मानित किया। लिजेंडरी एक्टर ने करोड़ों दिलों की धड़कन पर अपनी छाप छोड़ी है।

भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिय़ा से: वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली है। वहीं इसके बाद वह दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ भिड़ेगी। जबकि तीसरा मैच 14 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+