VIDEO: संन्यास के बाद भगवान की शरण में विराट कोहली, पत्नी अनुष्का के साथ कहां चले गए
Virat Kohli and Anushka Sharma: विराट कोहली ने समय के आठ आध्यात्म को अपनाया है और इसकी झलक कई बार देखने को मिली है। एक बार फिर से वह भगवान की शरण में पहुँच गए हैं। सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद विराट कोहली आज सुबह अपनी पत्नी के साथ उस जगह देखे गए, जहां वह पहले भी जाते रहे हैं।
यहां बात वृन्दावन की हो रही है, जहां विराट और अनुष्का मंगलवार सुबह पहुंचे हैं। दोनों के वीडियो सामने आए हैं। गाड़ी में जाते हुए उनका वीडियो आया है। एएनआई ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। वृन्दावन में वह प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए गए और दो घंटे रुके।

प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में विराट और अनुष्का पहले भी गए हैं और उनकी बातचीत के वीडियो भी सामने आए हैं। अनुष्का शर्मा की वजह से कोहली ने आध्यात्म को अपना लिया। पहले उनको किसी धार्मिक स्थल पर जाते हुए नहीं देखा गया था लेकिन पिछले तीन से चार सालों में वह धार्मिक माहौल में ज्यादा समय बिताते हुए दिखाई देते हैं।
विराट कोहली ने सोमवार को ही रिटायरमेंट लिया था और बाद में उनको मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। पत्नी अनुष्का के साथ कोहली मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आए थे। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर वह गए कहाँ है। अब वृन्दावन जाने से स्थिति साफ़ हो गई है। वह दिल्ली में रुकने के बाद सुबह वृन्दावन आए होंगे।












Click it and Unblock the Notifications