SA vs AFG: साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, जानें अहमदाबाद की पिच और वेदर रिपोर्ट
Afghanistan vs South Africa Weather Forecast: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 42वें मैच में शुक्रवार, 10 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका (SA) का सामना अफगानिस्तान (AFG) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये आखिरी ग्रुप मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है, जबकि अफगानिस्तान की जीत उन्हें टॉप चार में जगह पक्की करने में मदद कर सकती है।
नेट रनरेट पर न्यूजीलैंड से आगे निकलने के लिए अफगानिस्तान को कम से कम 438 रनों से जीत की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका जहां 12 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है, वहीं अफगानिस्तान 8 अंकों के साथ छठे नंबर पर है।दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले आइए मौसम के पूर्वानुमान और पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अहमदाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम
अहमदाबाद में शुक्रवार, 10 नवंबर को दिन के दौरान तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो रात में थोड़ा कम होकर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के समय बारिश की केवल 1 प्रतिशत संभावना है, जोकि नहीं के बराबर है।
अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का मैदान काफी हद तक बल्लेबाजी के अनुकूल माना जाता है। ऐसे में यहां अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी संभावना है। यहां दोनों टीम के खिलाड़ियों के बल्ले से खूब चौके और छ्क्के देखने को मिल सकते हैं।
अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका फुल स्क्वाड
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नवीन उल हक, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी और अब्दुल रहमान।
दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी, रीज़ा हेंड्रिक्स, कैगिसो रबाडा , एंडिले फेहलुकवायो, लिजाद विलियम्स।












Click it and Unblock the Notifications