AFG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, यहां देखें लाइव, जानें संभावित प्लेइंग 11
Afghanistan vs Pakistan 2nd ODI Playing 11: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार 24 अगस्त को खेला जाने वाला है। एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज काफी मायने रखती है। एशिया कप के अधिकतर मुकाबले श्रीलंका में होने वाले हैं। इस लिहाज से भी दोनों टीमों के लिए यहां होने वाली यह सीरीज काफी अहम है।
142 रन से मिली थी जीत: पाकिस्तान की टीम वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बड़ी जीत हासिल की थी। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने 142 रनों से मुकाबले को अपने नाम किया था। तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान की कोशिश दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी।

अफगानिस्तान की नजरें वापसी पर: पहला मैच बुरी तरह से हारने के बाद अब अफगानिस्तान की टीम की नजरें वापसी पर होगी। श्रीलंका में खेली जा रही इस सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाड़ी वापसी करना चाहेंगे। खासतौर पर अफगानिस्तान के बल्लेबाज पहले मैच में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे, ऐसे में वह दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के सामने बड़ा स्कोर करना चाहेंगे।
यहां देख सकते हैं लाइव: दोनों देशों के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू किया जाएगा। हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के अनुकूल है। भारतीय क्रिकेट फैंस सोनी टेन-3 चैनल पर मैच को लाइव देख सकते हैं। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड एप और वेबसाइट पर देखने को मिलेगी।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर/नसीम शाह, हारिस रऊफ।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अजमतुल्ला उमरजई, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद/मोहम्मद सलीम।












Click it and Unblock the Notifications