अफगानिस्तान ने ODI में किया नीदरलैंड का सूपड़ा साफ, पर ये डच खिलाड़ी बना सीरीज का सितारा
नई दिल्लीः अफगानिस्तान की टीम ने नीदरलैंड का वनडे सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग में अपना 100% जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। इस सीरीज के अंतिम मैच में नजीबुल्लाह जादरान ने 71 रनों की पारी खेली जबकि डेब्युटेंट रियाज हसन ने 50 रन बनाए और अफगानिस्तान के स्पिनरों ने आपस में सात विकेट बांटे जिसके चलते अफगान टीम को अपने यूरोपीय प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ एक आसान जीत मिली।

इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और पिछले मुकाबले की तुलना में चार बदलाव के साथ उतरी थी जिसमें तीन खिलाड़ी पहली बार पदार्पण कर रहे थे। दाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रियाज हसन, दाएं हाथ के लेग स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर कैस अहमद और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजल हक फारूकी तीन युवा खिलाड़ी थे जिन्होंने पदार्पण किया।
यह भी पढ़ें- BCCI बनाम विराट के मुद्दे पर कपिल देव ने दी खास सलाह, बताया कैसे खत्म हो सकता है पूरा विवाद
रियाज हुसैन ने रहमतउल्लाह गुरबाज के साथ पारी की शुरुआत की और पूरे 50 रन बनाए जो 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 75 गेंदों में बने। रहमत शाह ने अफगानिस्तान की पारी में एक बार फिर से बढ़िया योगदान दिया और वह केवल 2 रनों से अपने अर्धशतक से चूक गए जबकि कप्तान हसमतउल्लाह और हार्ड हिटिंग बाएं हाथ के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान पारी को आगे बढ़ाते हुए दिखाई दिए। तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए पहचान बना चुके नजीबुल्लाह ने केवल 59 गेंदों पर 71 रन ठोक दिए जिसमें 3 बड़े छक्के और 8 चौके शामिल थे।
अंतिम ओवरों में राशिद खान ने भी कुछ पेज शॉट बनाए जिसके चलते अफगानिस्तान की टीम 254 रन बोर्ड पर टांगने में कामयाब रही। नजीबुल्लाह जादरान को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड न्यूजीलैंड की ओपनिंग बल्लेबाज स्कॉट एडवार्ड को मिला जिन्होंने तीन मुकाबलों में अर्धशतक ठोकते हुए 69.33 की औसत से 398 रन बनाए। एडवार्ड की उम्र केवल 25 साल है और वे अभी तक खेले गए 13 वनडे मुकाबलों में प्रभावित करने में कामयाब हुए हैं जहां उन्होंने 36.3 की औसत से 363 रन बनाए हैं। सच यह है इस सीरीज से पहले यह बल्लेबाज कुछ खास करने में कामयाब नहीं हुआ था लेकिन अब वे अपनी अलग राह पर बढ़ रहे हैं।
अफगानिस्तान ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग में पूरे अंक अभी तक जुटाए हैं क्योंकि वह 6 में से छह मुकाबले जीतने में कामयाब रहे हैं और यह अंक आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में जगह बनाने के लिए अहम साबित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications