अफगानिस्तान के गेंदबाज ने दिए टी20 के एक ओवर में 48 रन, बल्लेबाज ने जड़े लगातार 6 छक्के

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा नाम हैं। बल्लेबाज उनकी गेंदों पर नाचते हैं। एक और अफगान स्पिनर ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है लेकिन वह किसी सकारात्मक दृष्टिकोण से नहीं बल्कि अनचाहे रिकॉर्ड की वजह से लाइमलाईट में आए हैं।

अनकैप्ड स्पिनर आमिर जजई ने गेंदबाजी में अनचाहा रिकॉर्ड हासिल किया है। उन्होंने काबुल प्रीमियर लीग में में एक ओवर में 48 रन देने का शर्मनाक बनाया है। वह टी20 क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड जेम्स फुलर ने यह शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था।

Afghanistan player

कीवी गेंदबाज में ग्लॉस्टरशायर और ससेक्स के बीच एक टी20 मुकाबले में 38 रन दिए थे। स्कॉट स्टायरिस ने फुलर के खिलाफ बल्ले से 34 रन जड़े थे। इसके अलावा उन्होंने 4 रन अतिरिक्त के रूप में भी खर्च किये थे। आमिर को बल्लेबाज सदिकुल्लाह अटल ने धो दिया। इस दौरान बल्ले से 42 रन आए थे।

जजई ने नो बॉल से शुरुआत की थी और बल्लेबाज ने छक्का जड़ दिया। इसके बाद गेंदबाज ने पांच वाइड बॉल फेंकी। यहाँ से 12 रन हो गए। अब तक एक भी गेंद काउंट नहीं हुई थी और पूरी छह गेंद बाकी थी। इसके बाद अगली सभी गेंदें लीगल थीं और बल्लेबाज अटल ने सभी पर छक्के जड़े। गेंदबाज ने 79 रन खर्च कर 1 विकेट हासिल किया।

इस तरह जजई के एक ही ओवर में 48 रनों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। टी20 क्रिकेट में इतने रन अजीब है लेकिन फटाफट क्रिकेट में बल्लेबाज हर गेंद को हवाई शॉट से बाहर भेजने का प्रयास करता है। यही कारण है कि सदिकुल्लाह अटल ने धड़ाधड़ शॉट जड़े। उन्होंने 47 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+