BAN vs AFG: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को किया 146 रन पर ढेर, सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके

Bangladesh vs Afghanistan, Only Test: बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान की टीम को 146 रन पर ऑल आउट कर दिया।

Bangladesh vs Afghanistan, Only Test: बांग्लादेश के गेंदबाजों ने दूसरे दिन के पहले दो सेशन में ही अफगानिस्तान की पूरी टीम को ऑल आउट कर दिया। मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश की गेंदबाजी जबरदस्त रही। जिस कारण अफगानिस्तान की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही।

इबादत हुसैन ने चटकाए 4 विकेट: बांग्लादेश की ओर से इस मुकाबले सबसे अधिक चार विकेट इबादत हुसैन ने झटकने का काम किया। इबादत हुसैन ने 10 ओवर में 4.70 की औसत से 47 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अफगानिस्तानी बल्लेबाजों को इबादत हुसैन ने हाथ खोलने का मौका नहीं दिया।

Afghanistan

146 रनों पर ऑल आउट: अफगानिस्तान की टीम ने अपनी पहली पारी में 39 ओवरों में दस विकेट खोकर 146 रनों पर ऑल आउट हो गई है। बांग्लादेश की पहली पारी 382 रन पर सिमट गई थी। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी भी नहीं खेल सका।

7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके: अफगानिस्तान की टीम के 3 बल्लेबाज अपना खाता खोलने में भी सफल नहीं हो सके। वहीं पूरी टीम में सात बल्लेबाज ऐसे रहे जो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार किया। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे अधिक 36 रन विकेटकीपर बल्लेबाज अफसर जजई ने बनाने का काम किया। जबकि नासिर जमाल ने 35 रनों की पारी खेली।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: नजमुल हुसैन शान्तो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, महमूदुल हसन जॉय, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्किन अहमद, शोरफुल इस्लाम, इबादत हुसैन।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान, अब्दुल मलिक, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, नासिर जमाल, अफसर जजई (विकेटकीपर), करीम जनत, अमीर हमजा, जहीर खान, निजात मसूद, यामीन अहमदजई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+