IND vs AFG: तालिबान के खौफ में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड? सीरीज को लेकर BCCI से मांगी मदद

India vs Afghanistan: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है, जोकि टी-20 विश्व कप 2024 से पहले आखिरी बायलेटरल सीरीज है। इस टूर्नामेंट को लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड वर्तमान में भारत में अपने घरेलू खेलों की मेजबानी के लिए बीसीसीआई (BCCI) के संपर्क में है।

क्रिकेट टीम वर्तमान में अपने घरेलू मैच के लिए दुबई का उपयोग कर रही है। अफगानिस्तान में चल रही सुरक्षा स्थिति के कारण, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) वर्तमान में देश के भीतर अपने घरेलू मैच आयोजित नहीं करता है। इसके बजाय, उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने मैचों की मेजबानी के लिए अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के साथ पांच साल का समझौता किया है। यह खिलाड़ियों और फैंस दोनों के लिए एक सुरक्षित और स्थिर वातावरण सुनिश्चित करता है।

Rashid Khan

जागरण समाचार की रिपोर्ट के अनुसार, अब समझौता समाप्त हो गया है और इसलिए वे भारत में अपने घरेलू मैचों की मेजबानी करना चाह रहे हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ अपने मेजबानी समझौते को रिन्यू करना चाहता है।

इससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने तीन अलग-अलग स्थानों पर अपने कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें लखनऊ, ग्रेटर नोएडा और देहरादून शामिल थे। फिलहाल, इस पर बीसीसीआई की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+