कोहली और गिल नहीं, ये है एबी डी विलियर्स का फेवरेट खिलाड़ी, IPL में अपने प्रदर्शन से सभी को किया हैरान
IPL 2023: आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने आईपीएल 2023 के अपने पसंदीदा खिलाड़ी के नाम का ऐलान करके सभी को आश्चर्य कर दिया है, क्योंकि उन्होंने जिस खिलाड़ी का नाम लिया है वो शुभमन गिल या विराट कोहली नहीं हैं।

IPL 2023: आईपीएल 2023 से बेशक राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त हो चुका है, लेकिन टीम के एक युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया। रॉयल्स, 16वें सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही, लेकिन इस दौरान सभी ने यशस्वी जायसवाल का शानदार क्रिकेट देखा।
युवा सलामी बल्लेबाज ने टूर्नामेंट को आरआर के हाई रन-स्कोरर के रूप में समाप्त किया और वर्तमान में ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे स्थान पर है। इस बीच आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली या गिल नहीं बल्कि जायसवाल को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया है।
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जायसवाल ने 14 मैचों में 48.08 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए। सीजन के दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक भी लगाए। इस दौरान उनका हाई स्कोर 124 रन रहा। जायसवाल के बल्ले से इस सीजन 82 चौके और 26 छक्के देखने को मिले।
एक अनकैप्ड खिलाड़ी जायसवाल ने शॉट चयन और गैप ढूंढने के अपने तरीके के कारण सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनका ऐसा असर हुआ कि फैंस खराब फॉर्म में चल रहे स्टार ओपनर जोस बटलर को भी भूल गए। आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने जिओ सिनेमा (Jio Cinema) पर बातचीत करते हुए जायसवाल की प्रशंसा की और उन्हें आईपीएल 2023 का अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया।
उन्होंने कहा कि, 'यशस्वी जायसवाल एक युवा खिलाड़ी हैं और उनकी किताब में सभी शॉट हैं। उनके पास विकेट पर एक शांत और संयमित स्वभाव है और इस दौरान उनके खेलने की कला मुझे पसंद है, जायसवाल गेंदबाजों पर हावी होने के बाद भी लगता है कि नियंत्रण में है।' उन्होंने आगे कहा कि, 'शुभमन इस मामले में बड़े हैं, मुझे लगता है कि जायसवाल को अभी लंबा रास्ता तय करना है और उनके पास महान बनने की सभी योग्यताएं हैं।'
आरआर का आईपीएल 2023 की अंकतालिका में पांचवें स्थान के साथ सफर समाप्त हो गया। टीम ने 14 मैचों में 14 अंक हासिल किए, इस दौरान सात जीत और सात हार शामिल हैं। हालांकि, इस सीजन बटलर से टीम को बहुत उम्मीद थी, जोकि सिर्फ उम्मीद बनकर ही रह गईं। इस सीजन की अच्छी शुरुआत के बाद बटलर ने अपना फॉर्म गंवा दिया। उन्होंने एक सीजन सबसे अधिक डक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications