सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से तुलना पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनकी विरासत अमर है
IPL Final: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तुलना किए जाने पर शुभमन गिल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। गिल का आईपीएल 2023 सीजन के दौरान शानदार प्रदर्शन रहा है।

CSK vs GT IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला तय शेड्यूल के अनुसार 28 मई को होना था, जोकि बारिश के कारण आज 29 मई को खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खिताब के लिए भिड़ंत से पहले जीटी के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने दिग्गज सचिन तेंदुलकर और भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तुलना पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
चर्चा का विषय बना शुभमन गिल का तूफानी प्रदर्शन
आईपीएल के 16वें सीजन में शुभमन गिल का तूफानी प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। गिल की बल्लेबाजी से क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी काफी प्रभावित हैं। गिल ने खेल के सभी प्रारूपों में शतक जड़ दिए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय दोहरा शतक भी शामिल है।
23 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल 2023 में मिली शानदार फॉर्म को आगे भी जारी रखेंगे, क्योंकि वह जीटी के लिए स्टार बल्लेबाज बनकर उभरें हैं और उन्होंने टीम को लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचाया है। इस सीजन गिल ने तीन शतक और चार अर्धशतक की मदद से 851 रन बनाए हैं। गिल 16 पारियों में 60 की औसत और 156 के स्ट्राइक रेट से ये उपलब्धि अपने नाम की है। इस आंकड़े को बढ़ाने के लिए उनके पास अभी एक और मौका है।
शुभमन गिल के शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से की जाने लगी है, कई प्रशंसक उन्हें आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा खिलाड़ी मानते हैं। हालांकि, एएनआई से बात करते हुए गिल ने इन तुलनाओं को खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा कि 'सचिन तेंदुलकर, कोहली और रोहित शर्मा ने बहुत से लोगों को प्रेरित किया है और उनकी विरासत अमर है। क्रिकेट में उनकी विरासत को परिभाषित नहीं किया जा सकता।' अगर हमने 1983 का वर्ल्ड कप नहीं जीता होता, तो क्या दुनिया को सचिन मिलते? शायद नहीं।'
गिल ने आगे कहा कि, 'अगर हमने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता होता तो क्या मैं उतना ही प्रेरित हो पाता? शायद हां या नहीं, कह नहीं सकता। इस तरह की विरासत हमेशा अमर रहेगी।' आप वास्तव में उनकी विरासत को परिभाषित नहीं कर सकते।'












Click it and Unblock the Notifications