World Cup 2023: 'वर्ल्ड कप में भारत को हरा देगी पाकिस्तान', पूर्व क्रिकेटर ने फॉर्म-फिटनेस पर उठाए सवाल
World Cup Title 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले ये मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाना था, लेकिन नवरात्री के कारण अब इस मैच को 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के फैंस वर्ल्ड कप के इस बड़े मुकाबले का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।
आकिब जावेद का बड़ा बयान: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर अब एक बड़ा बयान दिया है। जावेद ने कहा कि पाकिस्तान की टीम भारत में जाकर वर्ल्ड के दौरान भारतीय टीम को हराने का दम रखती है। उन्होंने भारत के मुकाबले पाकिस्तान टीम को बेहतर बताया।

पाकिस्तान की टीम संतुलित: पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए आकिब जावेद ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान की टीम संतुलित है और खिलाड़ियों की उम्र का ग्राफ काफी बेहतर है। भारत उस स्तर पर है जहां उनके पास बड़े नाम हैं लेकिन उनकी फिटनेस और फॉर्म उम्मीद के मुताबिक नहीं है। ऐसे में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम बेहतर दिखाई पड़ रही है।
पाकिस्तान के पास बेहतर गेंदबाज: अपनी बात को आगे जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान के पास भारत को भारत में हराने का शानदार मौका है। पाकिस्तान के पास शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह जैसे तेज गेंदबाजी अटैक है। भारतीय तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह लंबे समय से मैदान से बाहर हैं। वहीं बाकी के गेंदबाज अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं।












Click it and Unblock the Notifications