क्रिकेटर के घर छाया मातम, बेटी के निधन से टूटा परिवार! दर्द भरा पोस्ट वायरल
Aamir Jamal post viral: पाकिस्तानी ऑलराउंडर आमिर जमाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 28 वर्षीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर अपनी नवजात बेटी के निधन की दुखद खबर शेयर की है। जमाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी नन्ही बच्ची के छोटे हाथ को थामे हुए एक इमोशनल तस्वीर पोस्ट की, जिसने उनके फैंस और क्रिकेट बिरादरी को भावुक कर दिया है।
आमिर जमाल के भावुक पोस्ट से फैंस भी दुखी (Aamir Jamal post viral)
बुधवार यानी 22 अक्टूबर को आमिर जमाल ने दुनिया को यह दिल तोड़ने वाली खबर दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने गहरे दर्द और प्यार को व्यक्त करते हुए लिखा कि अल्लाह से आए, अल्लाह को ही लौट गए। मैं तुम्हें ज़्यादा देर तक नहीं थाम सका, मेरी नन्ही परी। बाबा और ममा तुम्हें याद करेंगे। तुम जन्नत में ऊंचे दर्जे पर रहना। आमिर जमाल के इस पोस्ट पर लगातार फैंस भी दुख व्यक्त कर रहे हैं।

लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं फैंस
दर्द से भरा यह मैसेज पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हजारों फैंस ने कमेंट सेक्शन में शोक व्यक्त किया और माता-पिता के लिए प्रार्थनाएं भेजीं। पूर्व पाकिस्तानी महिला टीम की कप्तान सना मीर सहित कई क्रिकेटरों ने भी जमाल और उनके परिवार के प्रति अपना समर्थन और संवेदना व्यक्त की।
ऐसा रहा है आमिर जमाल का करियर
आमिर जमाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक उभरते हुए ऑलराउंडर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 8 टेस्ट, 3 वनडे और 6 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 21 विकेट लिए हैं और लिमिटेड-ओवर फॉर्मेट में भी अपनी उपयोगिता साबित की है। प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम 99 विकेट हैं, जो उन्हें पाकिस्तान के सबसे होनहार ऑलराउंडरों में से एक बनाते हैं।
जमाल आखिरी बार जनवरी 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में राष्ट्रीय टीम के लिए खेले थे और वर्तमान में चल रही कायद-ए-आजम ट्रॉफी 2025-26 में लाहौर रीजन व्हाइट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले आमिर जमाल को PCB के 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था, जिस पर उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी किया था। उस पोस्ट में उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए लिखा था कि उन्हें आपको समझने दें, उन्हें बात करने दें, अल्लाह सब जानता है...।












Click it and Unblock the Notifications