फ्रेच ओपन जीत राफेल नडाल ने रचा इतिहास, कैस्पर को हराकर नाम किया 22वां ग्रैंड स्लैम
नई दिल्ली। रौलैंड गैरोस के नाम से मशहूर टेनिस ग्रैंड स्लैम के पुरुष सिंगल्स का फाइनल मैच स्पेनिश स्टार राफेल नडाल और नॉर्वे के कैस्पर रुड के बीच हुआ जिसमें नडाल ने अपना 14वां फ्रेंच ओपन जीतकर इतिहास रच दिया है। नॉर्वे के कैस्पर रुड सेमीफाइनल में मारिन सिलिच को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाने का कारनामा किया था, जबकि नडाल सेमीफाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव के चोटिल होकर वॉकओवर करने के बाद फाइनल में पहुंचे थे।

लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले राफेल नडाल ने फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 6-3, 6-3 और 6-0 से मात देकर 22वां ग्रैंडस्लैम अपने नाम कर लिया। राफेल नडाल ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर 21वां ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया था और सबसे ज्यादा खिताब जीतने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था और 14वां फ्रैंच ओपन जीतने के साथ ही 22वां ग्रैंडस्लैम जीत लिया।
और पढ़ें: हर्षल पटेल के साथ अपनी लड़ाई को लेकर रियान पराग ने तोड़ी चुप्पी, बताया वहां पर असल में क्या हुआ था
नडाल पहले ही राउंड से आक्रामक अंदाज में खेलते नजर आये और कैस्पर रड को जीत से महरूम रखा। पहले दो सेट में कैस्पर 3-3 अंक बनाने में कामयाब भी हुए जबकि आखिरी राउंड में नडाल ने कैस्पर को खाता भी नहीं खोलने दिया। राफेल नडाल ने 6-0 से आखिरी सेट को जीतकर 22वां ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लिया।
सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की बात करें राफेल नडाल 22 खिताब के साथ टॉप पर काबिज हैं तो वहीं पर स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच 20-20 ग्रैंडस्लैम के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर काबिज है। इस जीत के साथ ही राफेल नडाल इस खिताब को जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गये हैं। नडाल ने 3 जून को ही अपना 36वां जन्मदिन मनाया।
और पढ़ें: ENG vs NZ: जो रूट के शतक से जीता इंग्लैंड, 10 हजारी बन लॉर्डस के मैदान पर लगा दी रिकॉर्डस की झड़ी
राफेल नडाल ने महज 19 साल की उम्र में अपना पहला फ्रेंच ओपन का खिताब साल 2005 में जीता था। राफेल नडाल अब तक 14 बार फ्रेंच ओपन का फाइनल मैच खेल चुके हैं और हर बार खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुए हैं। राफेल नडाल ने साल 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020 और 2022 में यह खिताब अपने नाम किया है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications