Aaj Kiska Match Hai: आज किसका मैच है- ऑस्ट्रेलिया vs भारतीय महिला टीम
India Women vs Australia Women, 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच वनडे सीरीज गुरुवार, 28 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच आज दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।
पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करने के बाद भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने के साथ ही टीम के खिलाफ अपने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करना चाहेगा। वनडे फॉर्मेट में उनका आखिरी बार आमना-सामना न्यूजीलैंड में 2022 विश्व कप के दौरान हुआ था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने 278 रनों का पीछा करते हुए छह विकेट से आसान जीत हासिल की थी।

IND-W vs AUS-W 1st ODI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला वनडे मैच कहां देखें
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच पहला वनडे मैच भारत में स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा पर उपलब्ध होगी।
IND-W vs AUS-W 1st ODI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच अब तक कुल 50 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे मुकाबलों में अपना दबदबा बनाए रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने 50 में से 40 मैच जीते हैं, जबकि भारत के नाम सिर्फ 10 जीतें हैं।
IND-W vs AUS-W 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत फुल स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शुट्ट, जेस जोनासेन, हीथर ग्राहम, डार्सी ब्राउन
भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, रेनुका ठाकुर सिंह, श्रेयंका पाटिल, अमनजोत कौर, मन्नत कश्यप। ऋचा घोष, सैका इशाक, तितास साधु।












Click it and Unblock the Notifications