Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: पाकिस्तान की टीम एक बार फिर से अपने घरेलू मैदानों पर खेलने के लिए तैयार है। आज मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड और पाक के बीच पहला ही टेस्ट मुकाबला है। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में मिली हार को भूलकर पाक टीम अच्छा करना चाहेगी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया।
इंग्लैंड की टीम हर मुकाबले की तरफ इस मैच में भी अग्रेसिव अप्रोच के साथ मैदान पर उतरने का प्रयास करते हुए दिखाई दे सकती है। पाकिस्तानी टीम के नए कोच और कप्तान को इस बारे में सोचना पड़ेगा। इंग्लिश बल्लेबाजों को रोक पाना आसान कार्य कहीं से नहीं है।

मुल्तान में राहत की बात यही है कि यहाँ बारिश के आसार नहीं है। हालांकि पहला दिन गर्म रहेगा। इससे गेंदबाजों के लिए समस्या खड़ी हो सकती है। 38 डिग्री के करीब तापमान रहने के आसार हैं। पाकिस्तान के लिए समस्या बल्लेबाजों की खराब फॉर्म है।
बाबर आज़म को इस मुकाबले में अपना बेस्ट देना होगा। घरेलू सरजमीं पर हार से पाकिस्तानी टीम की जगहंसाई भी काफी हुई है। इंग्लैंड की टीम मजबूत है, ऐसे में उनको हरा पाना पाकिस्तान के लिए आसान काम तो नहीं है लेकिन नामुमकिन भी नहीं है। सामूहिक प्रयासों से इंग्लैंड पर विजय प्राप्त की जा सकती है। हालांकि पाकिस्तानी टीम के पास गेंदबाजी अच्छी है, उनको अपनी सटीक लाइन और लेंथ की तरफ ध्यान देना होगा।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, आमेर जमाल, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जैक लीच, शोएब बशीर












Click it and Unblock the Notifications