Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- नीदरलैंड्स vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: नीदरलैंड्स और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने मैच का टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को पराजित किया था। नीदरलैंड्स को एक मैच में जीत मिली है।
नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम की पिच किसी से छुपी नहीं है। पिच का बर्ताव अजीब रहा है और बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को यहाँ पराजित किया था। दक्षिण अफ्रीकी टीम को पिच का आइडिया है।

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने पिच पर पिछले कुछ मैचों का इतिहास देखते हुए फील्डिंग ली। बाद में बैटिंग करने वाली टीम को यहाँ जीत मिली है। इस वजह से मार्करम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
नीदरलैंड्स प्लेइंग 11
माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, विक्रमजीत सिंह, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, टिम प्रिंगल, पॉल वैन मीकेरेन, विवियन किंग्मा
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन
नीदरलैंड्स को अगर हार का सामना करना पड़ता है, तो आगे का रास्ता मुश्किल हो जाएगा। ग्रुप डी में बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंकाई टीम भी है। श्रीलंका को दो मैचों में हार मिली है, ऐसे में उनकी राह कठिन है। नीदरलैंड्स के लिए अभी टॉप दो में जाने का मौका है। न्यूयॉर्क में पिच दूसरी पारी में बेहतर रहती है, अब तक के मैचों में यही देखने को मिला है।
दक्षिण अफ्रीका फुल स्कॉड
क्विंटन डी कॉक (कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, रयान रिकेल्टन, ब्योर्न फोर्टुइन, तबरेज़ शम्सी
नीदरलैंड्स फुल स्कॉड
माइकल लेविट, मैक्स ओडॉउड, विक्रमजीत सिंह, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, टिम प्रिंगल, पॉल वैन मीकेरेन, विवियन किंग्मा, साकिब जुल्फिकार, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, वेस्ली बर्रेसी












Click it and Unblock the Notifications