Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- चेन्नई vs केकेआर

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: लगभग दो सप्ताह के बाद चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से अपने घरेलू मैदान एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेलने के लिए आई है। इस सीजन दो मैच चेन्नई ने घरेलू मैदान पर जीते हैं। केकेआर के खिलाफ आज मुकाबला हो रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स में बदलाव हुआ है, पथिराना उपलब्ध नहीं हैं, मुस्ताफिजुर रहमान की वापसी हुई है।

चेन्नई सुपर किंग्स में शार्दुल ठाकुर भी आए हैं, उनके अलावा समीर रिजवी को भी जगह मिली है। इस तरह चेन्नई ने कुछ बदलाव टीम में किये हैं। ठाकुर के आने से बैटिंग को मजबूती मिलेगी। श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम में बदलाव नहीं किया है, केकेआर में पिछले मैच वाले ग्यारह खिलाड़ी खेल रहे हैं।

csk vs kkr

केकेआर को इस सीजन अब तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है। चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान पर ऐसा कर सकती है। हालांकि चेन्नई के लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी क्योंकि केकेआर के खिलाड़ी अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं। केकेआर की टीम चेन्नई को नुकसान पहुंचाना चाहेगी।

चेन्नई की पिच को धीमा माना जाता है लेकिन इस सीजन ऐसा देखने को नहीं मिला है। 170 के स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा इस मैदान पर किया गया है। इस सीजन 200 का स्कोर भी इस पिच पर बना है। ऐसे में पिच से बल्लेबाजों को शायद परेशानी नहीं होने वाली है।

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महीश थीक्षाना

केकेआर प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट (कीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+