Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 April: DC vs MI, बल्लेबाजों का दिखेगा दम या गेंदबाज करेंगे कमाल?
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 April: आईपीएल 2026 के डबल हेडर के पहले मुकाबले में शनिवार (4 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) की मेजबानी करेगी। दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर यहां पहुंची हैं, जिससे दिल्ली के फैंस को एक कड़े और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। इस मुकाबले में अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
लखनऊ के खिलाफ दिल्ली को मिली थी जीत (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 April)
कप्तान अक्षर पटेल के नेतृत्व में दिल्ली ने अपने अभियान की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत से की है। इकाना की मुश्किल पिच पर 142 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली ने पावरप्ले में 4 विकेट खो दिए थे, लेकिन मध्यक्रम ने परिपक्वता दिखाते हुए 17 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। दिल्ली के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन पहले मैच में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था।

मुंबई ने केकेआर को हराया
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हाई-स्कोरिंग मैच जीतकर धमाका किया है। 200 से अधिक रन लुटाने के बावजूद मुंबई के बल्लेबाजों ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। खास बात यह है कि 2012 के बाद यह पहली बार है जब मुंबई ने अपना ओपनिंग मैच जीता है, जो टीम के लिए एक बड़ा मनोवैज्ञानिक बूस्ट है।
क्या कहती है पिच की रिपोर्ट?
दिल्ली का यह मैदान संतुलित खेल के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां गेंदबाजों का पलड़ा थोड़ा भारी रहता है। कोटला की पिच धीमी रही है, जहां 41% ओवर स्पिनर्स फेंकते हैं। आज भी अक्षर पटेल और मुंबई के स्पिनर्स की भूमिका निर्णायक होगी। शुरुआती ओवर्स में पेसर्स को अच्छा बाउंस और कैरी मिलता है। पिछले आंकड़ों के अनुसार, यहाँ गिरे कुल विकेटों में से 45 विकेट तेज गेंदबाजों के नाम रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications