Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 April: चेन्नई-गुजरात में कड़ी टक्कर, कौन जीता आज का टॉस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज के डबल हेडर का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है। इसका फायदा उठाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।

गुजरात के लिए सबसे बड़ी मुसीबत उनका रन रेट है जो -0.790 के साथ काफी खराब है, तो उन्हें सिर्फ जीतना नहीं है बल्कि बुरी तरह धोना पड़ेगा, इस सीजन गुजरात को तीन जीत मिली। वहीं चेन्नई अपनी साख बचाने उतरेगी ताकि टॉप-4 में वापस घुस सके। कुल मिलाकर आज जो जीतेगा उसका दावा प्लेऑफ़ के लिए मजबूत रहेगा। हारने वाली टीम की मुश्किलें बढती चली जाएगी।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

गुजरात के लिए शुभमन गिल अच्छी बैटिंग करने में सफल रहे हैं। वह इस सीजन अब तक 297 रन बना चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन ने धमाल मचाने का काम किया है। दो बार सैमसन के बल्ले से शतकीय पारी आई है। आज उनके ऊपर नजर रहेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कंबोज ने इस सीजन अब तक सर्वाधिक विकेट झटके हैं। वह टॉप विकेट टेकर हैं। 14 विकेटों के साथ वह नम्बर वन हैं। आज भी उनसे धाकड़ गेंदबाजी की उम्मीद की जा सकती है। गुजरात से प्रसिद्ध कृष्णा 12 विकेटों के साथ टॉप पांच में हैं।

चेन्नई के फैंस को उस समय निराशा हाथ लगी, जब टीम में महेंद्र सिंह धोनी के नहीं होने का पता चला। हालांकि माही फिट हो गए हैं लेकिन मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन के कारण टीम में शामिल नहीं हो रहे हैं। इस वजह से वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बने।

गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन)

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्वि‍ल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+