Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता-भारत vs दक्षिण अफ्रीका

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 July: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) में आज का दिन भारत के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। आज यानी 22 जुलाई को युवराज सिंह की अगुवाई वाली इंडिया चैंपियंस टीम अपना पहला मुकाबला खेलने जा रही है। उनका सामना एबी डीविलियर्स की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका चैंपियंस टीम से होगा। यह मुकाबला नॉर्थहैम्पटन के काउंटी ग्राउंड में रात 9 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पाकिस्तान के खिलाफ रद्द हो गया था मैच (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 July)

भारत को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 21 जुलाई को खेलना था, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध के चलते यह मैच रद्द कर दिया गया। टीम के तीन बड़े खिलाड़ी शिखर धवन, सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने भी इस मैच से हटने का फैसला लिया था। जिसके बाद आयोजकों को पूरा मैच ही रद्द करना पड़ा।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

जीत के साथ आगाज करने की होगी कोशिश

अब टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में पहली बार मैदान में उतरेगी और उसका लक्ष्य जीत के साथ अपनी शुरुआत करना होगा। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को एक थ्रिलिंग बॉल-आउट मुकाबले में हराया था, जिससे उनका मनोबल काफी ऊंचा है। ऐसे में भारत के खिलाफ भी साउथ अफ्रीका जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगा।

मैच से जुड़ी अहम जानकारियां

मैच की तारीख: 22 जुलाई 2025, मंगलवार
समय: रात 9 बजे से (भारतीय समयानुसार)
स्थान: काउंटी ग्राउंड, नॉर्थहैम्पटन
लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: FanCode ऐप और वेबसाइट पर

भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी: युवराज सिंह (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा, हरभजन सिंह, विनय कुमार, स्टुअर्ट बिन्नी।

साउथ अफ्रीका टीम के स्टार्स: एबी डिविलियर्स (कप्तान), हैशिम अमला, जेपी डुमिनी, क्रिस मॉरिस, अल्बी मोर्कल, इमरान ताहिर, वेन पार्नेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+