Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 10 Aug: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 10 Aug: लंबे इंतज़ार के बाद डार्विन का मैदान एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट की मेज़बानी करने जा रहा है। आखिरी बार 2008 में यहां बांग्लादेश ने दौरा किया था, और अब 16 साल बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ का पहला मुकाबला यहीं खेला जाएगा। ये सीरीज़ फरवरी 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (भारत और श्रीलंका) की तैयारियों का अहम पड़ाव मानी जा रही है। पहले टी-20 में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

जबरदस्त फॉर्म में हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 10 Aug)

ऑस्ट्रेलिया हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5-0 की धमाकेदार जीत के साथ यहां पहुंचा है। उनकी बैटिंग लाइन-अप में अब ट्रैविस हेड की वापसी से और ताकत आ गई है। कप्तान मिचेल मार्श और हेड इस सीरीज़ में ओपनिंग करेंगे और यही जोड़ी वर्ल्ड कप में भी दिखाई दे सकती है। हालांकि, मार्श का हालिया फॉर्म औसत रहा है और वो यहां रन बनाकर लय हासिल करना चाहेंगे। तेज़ गेंदबाजी में जोश हेज़लवुड की वापसी हुई है, जबकि पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को आराम दिया गया है।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

साउथ अफ्रीका टक्कर देने को तैयार

साउथ अफ्रीका ने हाल ही में ज़िम्बाब्वे में त्रिकोणीय सीरीज़ खेली, जहां वे न्यूज़ीलैंड से फाइनल हार गए। इस बार उनकी टीम में कप्तान ऐडन मार्कराम, कागिसो रबाडा और रायन रिकेलटन जैसे सीनियर खिलाड़ी लौट आए हैं। युवा बल्लेबाज डेवॉल्ड ब्रेविस शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाए। टीम इस सीरीज़ को अपने वर्ल्ड कप स्क्वॉड के लिए सही कॉम्बिनेशन तलाशने के मौके के तौर पर देख रही है।

ऐसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज

डार्विन में इतने साल बाद इंटरनेशनल मैच हो रहा है, इसलिए पिच को लेकर थोड़ी अनिश्चितता है, लेकिन उम्मीद है कि विकेट बैटिंग फ्रेंडली होगा। शाम के समय मौसम साफ और सूखा रहेगा, जिससे दर्शकों को पूरा मैच देखने का मौका मिलेगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की कोशिश जीत के साथ आगाज करने की होगी।

प्लेइंग XI

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, सेनुरन मुथुसामी, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, मिशेल ओवेन, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+