Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs श्रीलंका

World Cup 2023, Pakistan vs Sri Lanka: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 8वें मैच में एशिया के दो दिग्गज- श्रीलंका (SL) और पाकिस्तान (PAK) आमने-सामने होंगे। मंगलवार, 10 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में ये भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच मैच दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। फिलहाल, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

पाकिस्तान हाल ही में संपन्न एशिया कप में मिली हार का बदला श्रीलंका से लेना चाहेगा। इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकता है, क्योंकि उसके ओपनर फखर जमान फॉर्म में नहीं हैं। पाकिस्तान प्लेइंग 11 में जमान की जगह अब्दुल्ला शफीक शामिल हो सकते हैं। श्रीलंका भी अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव करेगा और फिट हुए महेश थीक्षाना को लाएगा।

pakistan

बाबर आजम एंड कंपनी ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। दूसरी ओर एशिया कप के फाइनल में मिली हार के बाद श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट में एंट्री की है। पाकिस्तान की तरह श्रीलंका भी अपने दो अभ्यास मैच हार गया।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान और श्रीलंका के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 156 बार आमना-सामना हो चुका है। इस दौरान पाकिस्तान को 92 मैचों में जीत हासिल हुई है, जबकि श्रीलंका को 59 मैचों में जीत मिली है। इस आंकड़ें के अनुसार, पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति में है।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
कुसल परेरा, पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, मथीशा पाथिराना, दिलशान मदुशंका, लाहिरू कुमारा/महेश थीक्षाना।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका टीम
दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेलालेज, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।

ये भी पढ़ें- World Cup: शुभमन गिल की जगह टीम में होंगे नए खिलाड़ी, जानें किन 2 नामों को किया जाएगा शामिल

विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+