Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता - भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच वनडे सीरीज का आगाज गुरुवार यानी कि 28 दिसंबर से होने जा रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। लगातार दो टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय महिला टीम के हौसले बेहद बुलंद है। ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में शिकस्त देने के बाद भारत की कोशिश वनडे सीरीज का आगाज भी जीत के साथ करने की होगी।

जानिए किसका पलड़ा भारी: भारतीय महिला टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करना इतना आसान भी नहीं होने वाला है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी धरती पर 21 वनडे मैच खेले हैं उनमें से केवल चार मुकाबले में भारत को जीत मिली है। जबकि 17 मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बाजी मारी है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

वानखेड़े में ऐसा है रिकॉर्ड: साल 2007 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी सरजमीं पर भारतीय महिला टीम को जीत नसीब नहीं हुई है। वहीं वानखेड़े स्टेडियम के पिछले दो वनडे मुकाबले के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इससे पहले यहां खेले गए दोनों ही वनडे मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलिया खिलाफ अगर भारत को इस सीरीज में जीत दर्ज करनी है तो कप्तान हरमनप्रीत कौर का रोल काफी अहम होने वाला है। इस साल तीन वनडे मैच में 129 रन बनाने वाली जेमिमा रॉड्रिग्स पर भी टीम की उम्मीदें टिकी होंगी। इसके अलावा से श्रेयंका पाटिल से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

भारत की प्लेइंग-11: जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), स्नेह राणा, अमनजोत कौर, ऋचा घोष, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह, सैका इशाक।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11:फोबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (डब्ल्यू/सी), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।

भारत की पूरी टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल।

ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, ऐश्ले गार्डनर, किम गार्थ, जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+