Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs भारत
India vs Australia 3rd T20 Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20I सीरीज का तीसरा मैच आज, 28 नवंबर को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में आज टीम इंडिया जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ जीता टॉस
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच मैच सात बजे से खेला जाएगा।

टॉस के बाद क्या बोले मैथ्यू वेड
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर कहा कि, हम गेंदबाजी करेंगे। मुझे नहीं लगता कि यह ज्यादा मायने रखता है, ओस जल्दी खत्म होनी की उम्मीद है, लेकिन मैदान पहले से ही काफी गीला है और यह एक बड़ा कारक बन सकता है। हम कुछ मैच में पिछड़ गए, लेकिन खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं। इस मैच के बाद हमारे कुछ खिलाड़ी बाहर जा रहे हैं- जिनमें ट्रैविस हेड, केन रिचर्डसन और जेसन बेहरेनडोर्फ शामिल हैं।
टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, पहले बल्लेबाजी को लेकर खुश हूं, ओस जल्दी आने से कोई आश्चर्य नहीं होगा। हम बस वही काम करना चाहते हैं, जो करते आए हैं। हमारी प्लेइंग इलेवन में आवेश खान को मुकेश कुमार की जगह शामिल किया है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
ट्रेविस हेड, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा, केन रिचर्डसन।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में किए गए बड़े बदलाव
ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने अपनी T20I टीम में बड़े बदलाव किए हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप विजेता खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है। विश्व कप विजेता स्टीव स्मिथ और एडम जम्पा आज रात गुवाहाटी में होने वाले तीसरे मैच से पहले कथित तौर पर स्वदेश चले गए हैं, जबकि ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट और जोश इंगलिस गुवाहाटी में तीसरे टी20 मैच के बाद टीम छोड़ देंगे।
टीम इंडिया फुल स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।
ऑस्ट्रेलिया का नया टी20 स्क्वाड
मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, क्रिस ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, बेन मैकडरमोट, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, केन रिचर्डसन।












Click it and Unblock the Notifications